जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स बस्तरिया, अफ्रएशिया बैंक रिपोर्ट आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. छत्तीसगढ़ में स्थानीय आदिवासियों को लेकर बनाई गई सीआरपीएफ की बटालियन का क्या नाम है?
a. बस्तरिया
b. सुकमा
c. बीजपुरिया
d. नक्सलिया
2. हाल ही में किस देश ने चंद्रमा के अँधेरे हिस्से की खोज के लिए उपग्रह प्रक्षेपित किया?
a. अमेरिका
b. रूस
c. भारत
d. चीन
3. हाल ही में किसे न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट में पहली महिला पगड़ी धारी सिख अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया?
a. दलबीर कौर
b. गुरसोच कौर
c. गुरनाम कौर
d. सतबीर कौर
4. अफ्रएशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू द्वारा जारी विश्व के सबसे अमीर देशों की सूची में भारत कौन से स्थान पर है?
a. दूसरे
b. चौथे
c. छठे
d. आठवें
5. निम्नलिखित में से किस देश ने विश्व का पहला पानी पर तैरता परमाणु संयत्र लॉन्च किया?
a. अमेरिका
b. चीन
c. जर्मनी
d. रूस
6. हाल ही में ग्वाटेमाला ने किस देश में अपना दूतावास खोला है?
a. कनाडा
b. यरुशलम
c. उत्तर कोरिया
d. चीन
7. किस राज्य के छिंदवाड़ा ज़िले में वर्ष 2007 में शुरू की गई 'अरुणोदय गुल्लक योजना' के तहत 26 बैंक शाखाओं में 6 हज़ार बच्चे 1 करोड़ रुपये जमा करा चुके हैं?
a. बिहार
b. झारखंड
c. मध्य प्रदेश
d. पंजाब
8. केंद्र सरकार ने अपनी सफल ‘ई-वीजा’ योजना से कितने करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है?
a. 1,400 करोड़ रुपये
b. 1,000 करोड़ रुपये
c. 1,900 करोड़ रुपये
d. 2,400 करोड़ रुपये
9. निम्न में से किस खिलाड़ी ने टी-20 क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक (144) कैच लेने वाले विकेटकीपर बन गए?
a. कुमार संगाकारा
b. दिनेश कार्तिक
c. दिनेश रामदीन
d. महेंद्र सिंह धोनी
10. किस राज्य सरकार ने निपा वायरस से 10 लोगों की मौत के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है?
a. केरल सरकार
b. बिहार सरकार
c. झारखंड सरकार
d. पंजाब सरकार
11. त्रिपुरा सरकार ने पुलिस विभाग में सभी स्तरों पर महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत पदों को आरक्षित करने का फैसला किया है?
a. 20%
b. 10%
c. 25%
d. 30%
12. किस देश ने अमेरिका द्वारा स्टील और ऐल्युमीनियम पर आयात शुल्क लगाने को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में चुनौती दी है?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. भारत
उत्तर:
1. a. बस्तरिया
विवरण: बस्तरिया बटालियन की विशेषता यह है कि इसमें इस क्षेत्र के स्थानीय आदिवासियों को शामिल किया गया है. यह सभी जवान यहां की स्थानीय भाषा और इलाके को भली-भांति समझते हैं.
2. d. चीन
विवरण: चीन ने हाल ही में पृथ्वी एवं चीनी चंद्र अन्वेषण मिशन के मध्य संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से उपग्रह प्रक्षेपित किया. इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दूसरे हिस्से के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना है.
3. b. गुरसोच कौर
विवरण: गुरसोच कौर को अमेरिका के न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में पहली पगड़ीधारी महिला सिख सहायक पुलिस अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है.
4. c. छठे
विवरण: अफ्रएशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व का छठा सबसे अमीर देश है.
5. d. रूस
विवरण: रूस ने विश्व का पहला तैरता हुआ परमाणु ऊर्जा संयंत्र लॉन्च किया. अब तक किसी भी देश के पास इस प्रकार की तकनीक नहीं थी.
6. b. यरुशलम
विवरण: ग्वाटेमाला ने यरूशलेम में अपना दूतावास खोला है. अमेरिका के बाद ग्वाटेमाला, यरूशलेम में अपना दूतावास खोलने वाला विश्व का दूसरा देश है.
7. c. मध्य प्रदेश
विवरण: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले में वर्ष 2007 में शुरू की गई 'अरुणोदय गुल्लक योजना' के तहत 26 बैंक शाखाओं में 6 हज़ार बच्चे 1 करोड़ रुपये जमा करा चुके हैं.
8. a. 1,400 करोड़ रुपये
विवरण: सरकार ने अपनी सफल ‘ई-वीजा’ योजना से 1,400 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है. पर्यटक के तौर पर भारत आने वाले 163 देशों के नागरिकों को इस योजना की पेशकश की जाती है.
9. d. महेंद्र सिंह धोनी
विवरण: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किंग्स XI पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान टी-20 क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक (144) कैच लेने वाले विकेटकीपर बन गए.
10. a. केरल सरकार
विवरण: केरल सरकार ने निपा वायरस से 10 लोगों की मौत के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है.
11. b. 10%
विवरण: त्रिपुरा सरकार ने पुलिस विभाग में सभी स्तरों पर महिलाओं के लिए 10% पदों को आरक्षित करने का फैसला किया है.
12. d. भारत
विवरण: बतौर रिपोर्ट्स, भारत ने अमेरिका द्वारा स्टील व ऐल्युमीनियम पर आयात शुल्क लगाने को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में चुनौती दी है. भारत, अमेरिका को सालाना करीब 10,200 करोड़ रुपये के स्टील और ऐल्युमीनियम उत्पादों का निर्यात करता है.