NIRF Ranking 2023: देश के शीर्ष 10 विश्वविद्यालय कौन-कौनसे हैं? देखें टॉप 10 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट की लिस्ट
NIRF Ranking 2023: भारत सरकार की ओर से एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 जारी कर दी गयी है. IIT मद्रास ने लगातार पांचवें वर्ष समग्र श्रेणी के तहत अपनी रैंक 1 बरक़रार रखा है.

NIRF Ranking 2023 Top Universities in India: भारत सरकार की ओर से एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 जारी कर दी गयी है. जिसके तहत देश के टॉप विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की गयी है.
शिक्षा और विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग जारी की. IIT मद्रास ने लगातार पांचवें वर्ष समग्र श्रेणी के तहत अपनी रैंक 1 बरक़रार रखा है. साथ ही लगातार आठवें वर्ष सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान के रूप में भी पहले नंबर पर बना हुआ है.
हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में IIT मद्रास की रैंकिग स्कोर में गिरावट दर्ज की गयी है लेकिन फिर भी यह संस्थान अपनी टॉप पोजीशन बरक़रार रखा है. पिछले साल संस्थान का स्कोर 87.59 था जो इस बार घटकर 86.69 हो गया है.
Education Ministry announces NIRF ranking for 2023https://t.co/ICH83XrbcO
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 5, 2023
एनआईआरएफ ओवरऑल रैंकिंग 2023:
भारत रैंकिंग 2023 के लिए समग्र श्रेणी-विशिष्ट और/या डोमेन-विशिष्ट रैंकिंग के तहत इस वर्ष की रैंकिंग में कुल 5,543 संस्थानों को शामिल किया गया है. विभिन्न श्रेणियों/डोमेन के तहत 5,543 संस्थानों द्वारा रैंकिंग के लिए कुल 8,686 आवेदन किए गए, जिनमें 2,478 शामिल थे.
एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 |
||||
नाम |
शहर |
राज्य |
एनआईआरएफ स्कोर 2023 |
रैंक |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास |
चेन्नई |
तमिलनाडु |
86.69 |
1 |
भारतीय विज्ञान संस्थान |
बेंगलुरु |
कर्नाटक |
83.09 |
2 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली |
नई दिल्ली |
दिल्ली |
82.16 |
3 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे |
मुंबई |
महाराष्ट्र |
81.28 |
4 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर |
कानपुर |
उत्तर प्रदेश |
77.23 |
5 |
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली |
नई दिल्ली |
दिल्ली |
72.14 |
6 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर |
खड़गपुर |
पश्चिम बंगाल |
71.82 |
7 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की |
रुड़की |
उत्तराखंड |
71.66 |
8 |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी |
गुवाहाटी |
असम |
68.78 |
9 |
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय |
नई दिल्ली |
दिल्ली |
67.44 |
10 |
देश के टॉप 10 विश्वविद्यालय:
एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 के टॉप विश्वविद्यालयों की ताज़ा रैंकिंग में आईआईएससी बेंगलुरु पहले स्थान पर है. पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है-
रैंक | संस्थान |
1 | आईआईएससी बेंगलुरु |
2 | जेएनयू , दिल्ली |
3 | जामिया मिल्लिया इस्लामिया |
4 | जादवपुर विश्वविद्यालय |
5 | बीएचयू (वाराणसी) |
6 | मणिपाल अकैडमी ऑफ हायर एजुकेशन (मणिपाल) |
7 | अमृता विश्व विद्यापीठ (कोयंबटूर) |
8 | वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
9 | अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय |
10 | हैदराबाद विश्वविद्यालय |
भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट:
एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) मद्रास शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर और आईआईटी रुड़की टॉप 5 में शामिल हैं.
रैंक | संस्थान |
1 | आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) मद्रास |
2 | आईआईटी दिल्ली |
3 | आईआईटी बॉम्बे |
4 | आईआईटी कानपुर |
5 | आईआईटी रुड़की |
6 | आईआईटी खड़गपुर |
7 | आईआईटी गुवाहाटी |
8 | आईआईटी हैदराबाद |
9 | एनआईटी त्रिची |
10 | जादवपुर यूनिवर्सिटी |
इसे भी पढ़ें:
Apple ने इन नए फीचर्स के साथ पेश किया iOS 17, जानें किन iPhone यूजर्स को मिलेंगे ये अपडेट
Current affairs quiz in hindi: 05 जून 2023-विश्व पर्यावरण दिवस 2023
Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app
एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप
AndroidIOS