पद्म पुरस्कार 2021: लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण, यहां देखें पूरी सूची
इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. 16 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान करने का घोषणा किया गया है.

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2021 को पद्म पुरस्कार-2021 का घोषणा कर दिया गया. इसके तहत किसी खास क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है. जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.
इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. 16 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान करने का घोषणा किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों के घोषण पर कहा कि हमें उन सभी पर गर्व है जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. भारत राष्ट्र और मानवता के लिए उनके योगदान को स्वीकार करता है.
पद्म विभूषण: एक नजर में
पद्म विभूषण: पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है. यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है. इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी. भारत रत्न के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है.
पद्म विभूषण के बाद तीसरा नागरिक सम्मान पद्म भूषण है. यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. इसमें सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवाएं भी शामिल हैं.
नाम |
क्षेत्र |
राज्य/देश |
शिंजो आबे |
जनसेवा |
जापान |
एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) |
कला |
तमिलनाडु |
डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े |
चिकित्सा |
तमिलनाडु |
नरिंदर सिंह कपानी |
विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
यूएसए |
मौलाना वहीदुद्दीन खान |
अध्यात्म |
दिल्ली |
बीबी लाल |
पुरातत्व |
दिल्ली |
सुदर्शन साहू |
कला |
ओडिशा |
पद्म भूषण: एक नजर में
पद्म भूषण: पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है. भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों में भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्मश्री का नाम लिया जा सकता हैं.
कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा- कला- केरल
तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- जनसेवा - असम
चंद्रशेखर कंबारा- साहित्य और शिक्षा- कर्नाटक
सुमित्रा महाजन- जनसेवा - मध्य प्रदेश
नृपेंद्र मिश्र- सिविल सर्विस- उत्तर प्रदेश
राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- जनसेवा - बिहार
केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- जनसेवा - गुजरात
कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अन्य- अध्यात्म- उत्तर प्रदेश
रजनीकांत देवीदास श्रॉफ - व्यापार व उद्योग- महाराष्ट्र
तरलोचन सिंह- जनसेवा – हरियाणा
पद्मश्री: एक नजर में
पद्मश्री: पद्म श्री या पद्मश्री, भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है.
भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में यह चौथा पुरस्कार है इससे पहले क्रमश: भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण का स्थान हैं. इसके अग्रभाग पर, "पद्म" और "श्री" शब्द देवनागरी लिपि में अंकित रहते हैं.
गुलफाम अहमद - कला- उत्तर प्रदेश
पी. अनिता - खेल- तमिलनाडु
रामा स्वामी अन्नावरापू- कला- आंध्र प्रदेश
सुब्बु अरुमुगम - कला- तमिलनाडु
प्रकाशराव असावडी - साहित्य व शिक्षा- आंध्र प्रदेश
भूरि बाई - कला- मध्य प्रदेश
राधे श्याम बारले- कला- छत्तीसगढ़
धर्म नारायण बर्मा- साहित्य व शिक्षा- बंगाल
लक्ष्मी बरुआ- सामाजिक कार्य- असम
बीरेन कुमार बसाक- कला- बंगाल
रजनी बेक्टर- व्यापार व उद्योग - पंजाब
पीटर ब्रूक - कला- ब्रिटेन
संगखुमि बुआलछुआक - सामाजिक कार्य- मिजोरम
गोपीराम बरग्याम बुराभक्त - कला- असम
बिजॉय चक्रवर्ती- जनसेवा - असम
सुजीत चट्टोपाध्याय- साहित्य व शिक्षा- बंगाल
जगदीश चौधरी (मरणोपरांत) - सामाजिक कार्य- उत्तर प्रदेश
सुल्तरिम चोनजोर - सामाजिक कार्य- लद्दाख
मौउमा दास- खेल- बंगाल
श्रीकांत दातार- साहित्य व शिक्षा- अमेरिका
नारायण देबनाथ- कला- बंगाल
चुटनी देवी- सामाजिक कार्य- झारखंड
दुलारी देवी- कला- बिहार
राधे देवी- कला- मणिपुर
शांति देवी- सामाजिक कार्य- ओडिशा
वायन दिबिया- कला- इंडोनेशिया
दादुदन गढवी- साहित्य व शिक्षा- गुजरात
परशुराम आत्माराम गंगवणे- कला- महाराष्ट्र
जय भगवान गोयल- साहित्य व शिक्षा- हरियाणा
जगदीश चंद्र हलदर- साहित्य व शिक्षा- बंगाल
मंगल सिंह हाजोवरी - साहित्य व शिक्षा- असम
अंशु जमसेनपा- खेल- अरुणाचल प्रदेश
पुरनमासी जानी- कला- ओडिशा
मथा बी. मनजम्मा जोगाती- कला- कर्नाटक
दामोदरन कैथाप्रम - कला- केरल
नामदेव सी. कांबले- साहित्य व शिक्षा- महाराष्ट्र
महेशभाई और नरेशभाई कनोडिया (जोड़ी) (मरणोपरांत) - कला - गुजरात
रजत कुमार कर - साहित्य व शिक्षा -ओडिशा
रंगासामी लक्ष्मीनारायण कश्यप -साहित्य व शिक्षा - कर्नाटक
प्रकाश कौर - सामाजिक कार्य- पंजाब
निकोलस कजानास - साहित्य व शिक्षा - यूनान
के. केशवसामी - कला –पुडुचेरी
गुलाम रसूल खान - कला -जम्मू-कश्मीर
लाखा खान - कला - राजस्थान
संजीदा खातून- कला - बांग्लादेश
विनायक विष्णु खेड़कर - कला - गोवा
नीरू कुमार - सामाजिक कार्य - दिल्ली
लाजवंती - कला – पंजाब
रत्तन लाल - विज्ञान व इंजीनियरिंग - अमेरिका
अली मानिकफन - अन्य -नवाचार - लक्षद्वीप
रामचंद्र मांझी - कला - बिहार
दुलाल मानकी - कला - असम
नानाद्रो बी. मारक - अन्य कृषि - मेघालय
रेवबेन माशंग्वा - कला - मणिपुर
चंद्रकांत मेहता - साहित्य व शिक्षा - गुजरात
रत्तनलाल मित्तल - चिकित्सा - पंजाब
माधवन नांबियार - खेल - केरल
श्याम सुंदर पालीवाल - सामाजिक कार्य - राजस्थान
चंद्रकांत संभाजी पांडव - चिकित्सा - दिल्ली
जेएन पांडे (मरणोपरांत) - चिकित्सा - दिल्ली
सोलोमन पाप्पैया - साहित्य व शिक्षा- तमिलनाडु
पाप्पाम्मल - अन्य- कृषि – तमिलनाडु
कृष्ण मोहन पाथी - चिकित्सा - ओडिशा
जसवंतीबेन जमनादास पोपट- व्यापार व उद्योग- महाराष्ट्र
गिरीश प्रभुने - सामाजिक कार्य - महाराष्ट्र
नंदा प्रुस्टी - साहित्य व शिक्षा - ओडिशा
केके रामचंद्र पुलावर - कला - केरल
बालन पुथेरी - साहित्य व शिक्षा - केरल
बिरुबाला राभा - सामाजिक कार्य - असम
कनक राजू - कला - तेलंगाना
बांबे जयश्री रामनाथ - कला - तमिलनाडु
सत्यराम रेयांग - कला - त्रिपुरा
धनंजय दिवाकर सागदेव - चिकित्सा - केरल
अशोक कुमार साहू - चिकित्सा- उत्तर प्रदेश
डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय - चिकित्सा - उत्तराखंड
सिंधुताई सपकाल - सामाजिक कार्य - महाराष्ट्र
चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) - साहित्य व शिक्षा - जम्मू-कश्मीर
रोमन सरमाह - साहित्य व शिक्षा- पत्रकारिता - असम
इमरान शाह- साहित्य व शिक्षा- असम
प्रेम चंद शर्मा- अन्य- कृषि- उत्तराखंड
अर्जुन सिंह शेखावत - साहित्य व शिक्षा- राजस्थान
राम यत्न शुक्ल - साहित्य व शिक्षा- उत्तर प्रदेश
जितेंद्र सिंह शंटी- सामाजिक कार्य - दिल्ली
करतार पारस राम सिंह -कला -हिमाचल प्रदेश
करतार सिंह -कला -पंजाब
डॉ. दिलीप कुमार सिंह - चिकित्सा- बिहार
चंद्र शेखर सिंह - अन्य-कृषि -उत्तर प्रदेश
सुधा हरि नारायण सिंह - खेल- उत्तर प्रदेश
वीरेंद्र सिंह- खेल – हरियाणा
मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) - साहित्य व शिक्षा - बिहार
केसी शिवशंकर (मरणोपरांत)- कला - तमिलनाडु
गुरु मां कमली सोरेन- सामाजिक कार्य - बंगाल
मराची सुब्बुरमण- सामाजिक कार्य -तमिलनाडु
पी. सुब्रमणियन (मरणोपरांत) व्यापार व उद्योग - तमिलनाडु
निदुमोलु सुमति -कला - आंध्र प्रदेश
कपिल तिवारी - साहित्य व शिक्षा- मध्य प्रदेश
फादर वल्लेस (मरणोपरांत) -साहित्य व शिक्षा - स्पेन
डॉ. थिरुवेंगडम वीराराघवन (मरणोपरांत) - चिकित्सा- तमिलनाडु
श्रीधर वेम्बू - व्यापार व उद्योग - तमिलनाडु
केवाई वेंकटेश - खेल - कर्नाटक
उषा यादव - साहित्य व शिक्षा - उत्तर प्रदेश
कर्नल काजी सज्जाद अली जहीर - जनसेवा - बांग्लादेश
Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app
एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप
AndroidIOS