Top 5 Hindi Current Affairs: टॉप हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स, 23 अगस्त 2023 के अंतर्गत आज के टॉप करेंट अफ़ेयर्स को शामिल किया गया है जिसमें मुख्य रूप से चंद्रयान-3 मिशन, प्रोफेसर कल्यम्पुडी राधाकृष्ण राव, G-20 समिट आदि शामिल हैं.
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर दस्तक देनें वाला दुनिया का पहला देश बना भारत
भारत का महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन अब चांद पर पहुंच गया है. Chandrayaan-3 चंद्रमा की ऑर्बिट में पांचवें और अंतिम फेज को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था. इसके साथ ही चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड कर गया है. इसरो ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को भी उसी क्षेत्र में उतरने के लिए भेजा गया था, जहां अब चंद्रयान 3 सॉफ्ट लैंडिग किया. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है.
प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी सांख्यिकीविद् सीआर राव का निधन
प्रख्यात सांख्यिकीविदों में से एक प्रोफेसर कल्यम्पुडी राधाकृष्ण राव (Calyampudi Radhakrishna Rao) का निधन हो गया है. उन्हें सीआर राव के नाम से भी जाना जाता था. सीआर राव 102 वर्ष के थे और अमेरिका में रहते थे. उन्होंने व्यवसाय से चिकित्सा, मानव विज्ञान से अर्थशास्त्र तक के अध्ययन के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी. उन्हें सांख्यिकी में 2023 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस अवार्ड को इस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के बराबर की मान्यता है.
भारत ने रचा इतिहास, चांद पर Chandrayaan-3 की दस्तक
आज पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हुई थी, भारत आज अपने चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करा कर इतिहास रच दिया है. विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के साथ भारत दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है. चंद्रयान-2 मिशन के साथ भारत ने पहले भी यह प्रयास किया था, लेकिन उस समय विक्रम लैंडर की मून के साउथ पोल पर हार्ड लैंडिंग हुई थी. इस बार इसरो किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी कर रखा है.
चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े इन 08 सवालों के जवाब आपको जरुर जानने चाहिए
अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ (अब रूस) चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफल रहे है. यदि चंद्रयान-3 लैंडिंग में सफल रहता है तो भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन गया है. चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरमुथुवेल है, उन्होंने वर्ष 2019 में चंद्रयान -3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर की कमान संभाली.
Delhi G20 summit: ट्राफिक रूट होंगे डायवर्ट, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
दिल्ली में आयोजित होने वाले G-20 समिट को देखते हुए दिल्ली प्रशासन ने समिट के सफल आयोजन के लिए अभी से तैयारियों में लग गया है. G-20 समिट की तैयारियों से जुड़ी टीमें, दिल्ली पुलिस, सेंट्रल इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी एजेंसियों के बीच इसे लेकर कई अहम फैसले लिए जा चुके है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
इसे भी पढ़ें:
भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा नया तारा, मिले हैरान करने वाले सबूत