भारतीय कृषि एवं सहकारिता पर सामान्य ज्ञान क्विज (सेट-10)
भारतीय कृषि एवं सहकारिता पर तैयार की गयी सामान्य ज्ञान क्विज का उद्देश्य कृषि एवं सहकारिता से सम्बंधित सामान्य जानकारी को बहुवैकल्पिक प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि प्रतियोगी छात्र उनके अभ्यास के द्वारा कृषि एवं सहकारिता से संबन्धित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जान सकें |
1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही कथन की पहचान कीजिये ।
I- भारत के कृषि मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय बाँस मिशन’ लागू किया गया |
II- ‘राष्ट्रीय बाँस मिशन’ में बाँस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए क्षेत्र-विशिष्ट रणनीति अपनायी गयी है।
A. केवल I
B. केवल II
C. I और II दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही कथन की पहचान कीजिये ।
I- भारत की कृषि मूल्य नीति का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करना है।
II- भारत की कृषि मूल्य नीति का लक्ष्य किसानों को अतिरिक्त उत्पादन को बाजार तक लाने के लिए प्रेरित करना है।
A. केवल I
B. केवल II
C. I और II दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
3. भारत में कृषि उपजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की सिफारिश कौन करता है?
A. कृषि मंत्रालय
B. योजना आयोग
C. नाबार्ड
D. कृषि लागत और मूल्य आयोग
4. भारत में ‘राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना’ (NAIS) को लागू करने वाली एजेंसी कौन सी है?
A. भारतीय कृषि बीमा कंपनी लिमिटेड
B. कृषि लागत और मूल्य आयोग
C. भारतीय खाद्य निगम लिमिटेड
D. नाबार्ड
5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही कथन की पहचान कीजिये ।
I- ‘राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना’ प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसल नुकसान से किसानों की रक्षा करता है |
II- ‘राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना’ का लाभ केवल छोटी जोत वाले किसानों के लिए ही उपलब्ध है |
A. केवल I
B. केवल II
C. I और II दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही कथन की पहचान कीजिये ।
I- ‘नाबार्ड’ की स्थापना वर्ष 1982 में हुई थी |
II- यह केवल कृषि के लिए ऋण सुविधा प्रदान करता है |
A. केवल II
B. केवल I
C. I और II दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
7. निम्नलिखित में से कौन सा ‘नाबार्ड’ का कार्य है ?
A. कृषि के लिए ऋण प्रवाह की निगरानी करना
B. कृषि ऋण योजना और उसकी निगरानी करना
C. ग्रामीण विकास के लिए परिचालनात्मक दिशा निर्देशों को तैयार करना
D. उपरोक्त सभी
8. भारत में किस वर्ष ‘सहकारी समिति अधिनियम’ पारित किया गया था ?
A. 1904
B. 1912
C. 1919
D. 1949
9. निम्नलिखित संगठनात्मक ढाँचों में से भारत में किसका अनुसरण सहकारी समितियों द्वारा किया जाता है ?
A. एकात्मक संरचना
B. संघीय ढांचे
C. केन्द्रीकृत संरचना
D. विकेन्द्रीकृत संरचना
10. सहकारी ऋण समितियों की जमा पर ब्याज दर का फैसला ....... के द्वारा किया जाता है ?
A. रजिस्ट्रार
B. भारत सरकार
C. भारतीय रिजर्व बैंक
D. जनरल बॉडी
Question |
Answer |
1 |
C |
2 |
C |
3 |
D |
4 |
A |
5 |
A |
6 |
B |
7 |
D |
8 |
B |
9 |
B |
10 |
A |