शक्तिशाली साम्राज्यों की भूमि-उत्तर प्रदेश: एक नजर में

उत्तर प्रदेश पूर्व में बिहार व झारखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़, पश्चिम में राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा और उत्तर में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखण्ड राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों से घिरा हुआ है| इसकी उत्तरी सीमा नेपाल से मिली हुई है| इसका कुल क्षेत्रफल 2,36,286 वर्ग किमी. है, जो लगभग 24 से 31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77 से 84 डिग्री पूर्वी देशांतर के मध्य विस्तृत है| क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है| उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल पुर्तगाल देश से तीन गुना और आयरलैंड देश से चार गुना अधिक है|

उत्तर प्रदेश पूर्व में बिहार व झारखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़, पश्चिम  में राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा और उत्तर में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखण्ड राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों से घिरा हुआ है| इसकी उत्तरी सीमा नेपाल से मिली हुई है| अपनी अवस्थिति के कारण इसे रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है| इसका कुल क्षेत्रफल 2,36,286 वर्ग किमी. है जो लगभग 24 से 31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77 से 84 डिग्री पूर्वी देशांतर के मध्य विस्तृत है| क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है| उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल पुर्तगाल से तीन गुना और आयरलैंड से चार गुना, स्विट्ज़रलैंड से सात गुना,बेल्जियम से दस गुना अधिक है|

Jagranjosh

Source: www.upeida.in

क्षेत्रफल

236,286 वर्ग किमी.

स्थापना

26 जनवरी 1950

जनसंख्या

199,581,477 (2011 की भारत की जनगणना के अनुसार), देश में प्रथम स्थान पर

भाषाएँ  

हिंदी, ऊर्दू और अंग्रेजी

जलवायु

ग्रीष्म ऋतु-मार्च से जून (अधिकतम तापमान 450C. )
शीत ऋतु-नवम्बर से फरवरी (न्यूनतम तापमान 50C.)

 

राजधानी 

लखनऊ

लोकसभा सदस्य

80

विधानमंडल

द्विसदनीय

हवाई-अड्डे

आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी

मुख्य नगर

आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद और अलीगढ़

त्यौहार

होली, दीपावली, रक्षाबंधन, ईद, कुम्भ मेला, बुद्ध पूर्णिमा, महाशिवरात्रि

Economy  Size

₹8.63 लाख करोड़ (130 बिलियन अमेरिकी डॉलर), कृषि आधारित

साक्षरता

69.72%

जिले

75

लिनानुपात(2011 की जनगणना के अनुसार )

908 महिलाएँ प्रति हज़ार पुरुष

प्रमुख फसलें  

धान, गन्ना, जौ, बाजरा, उड़द, मूँग, अरहर आदि

नदियाँ

गंगा, यमुना, गोमती, गंडक, सरयू, रामगंगा और घाघरा

प्रमुख खनिज

चुना-पत्थर, डोलोमाईट, सोपस्टोन, जिप्सम, बॉक्साइट, शीसा-बालू, मैंगनीज, नॉन प्लास्टिक फायरक्ले आदि

पर्यटक एवं ऐतिहासिक स्थल

पिपरहवा, कौशाम्बी, श्रावस्ती, सारनाथ, वाराणसी, कुशीनगर, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, झाँसी, मेरठ आदि

किले

आगरा किला, अलीगढ़ किला, इलाहाबाद किला, चुनार किला, फतेहपुर सीकरी, हाथरस किला, झाँसी किला, कालिंजर किला, रामनगर किला

Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play