भारत के अलावा और किस देश में है दिल्ली शहर, जानें

भारत की राजधानी नई दिल्ली है, यह बात सब जानते हैं कि दिल्ली भारत में है। लेकिन, क्या आपको पता है कि भारत के अलावा भी एक अन्य देश में दिल्ली शहर मौजूद है। यही नहीं, बल्कि भारत के कई शहर विदेशों में मौजूद हैं। कहां-कहां है ये शहर, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत के अलावा दूसरी दिल्ली
भारत के अलावा दूसरी दिल्ली

यह बात हम सभी को पता है कि दिल्ली शहर भारत में है, जहां आपको भारत के प्रत्येक राज्य का व्यक्ति मिल जाएगा। यही वजह है कि यहां पर विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत के अलावा भी अन्य देश में दिल्ली शहर बसता है। हालांकि, दूसरे देश में बसने वाले इस शहर की आबादी भारत की दिल्ली से बहुत कम है। वहीं, यह भारत का इकलौता शहर नहीं है, जो विदेश में है। बल्कि, भारत के बहुत से शहर विदेशों में है। दूसरे देश में कहां है दिल्ली व विदेश में कौन-कौन से हैं और शहर, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

भारत के अलावा इस देश में है दिल्ली

Jagranjosh

 

भारत के अलावा दिल्ली अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। हालांकि, भारत की दिल्ली की तुलना में यहां की आबादी बहुत कम है। एक तरफ जहां दिल्ली की आबादी दो करोड़ से अधिक है, वहीं न्यूयॉर्क की दिल्ली में 2020 तक कुल आबादी 4795 थी। इस टाउन का इतिहास 1798 का है। हालांकि, इसका दिल्ली नाम बाद में रखा गया, जो कि भारत की राजधानी दिल्ली से लिया गया था। इस शहर का कुल एरिया 167.3 वर्ग किलोमीटर है। इस शहर में एक नदी भी बहती है, जो कि डेलावेयर नदी है। शहर का नाम इसके संस्थापक एबनेजर फुट के सम्मान में रखा गया था, जिन्हें द ग्रेट मोगुल भी कहा जाता था। वहीं, इसके अन्य संस्थापक एरस्टर रूट थे। 

 

इस देश में भी है पटना शहर 

भारत के बिहार में पटना शहर मौजूद है। वहीं, भारत के अलावा पटना नाम की जगह आपको स्कॉटलैंड में भी मिल जाएगी। दरअसल, यहां एक गांव का नाम पटना गांव है। साल 2020 तक यहां की कुल जनसंख्या 2070 थी। 

 

इस देश में भी है कोचिन शहर 

Jagranjosh

यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत में कोचिन शहर केरल में मौजूद है। हालांकि, भारत के अलावा भी यह शहर जापान में मौजूद है। 



पाकिस्तान में भी हैदराबाद 

भारत में एक तरफ जहां दक्षिण भारत में हैदराबाद शहर है, वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हैदराबाद शहर है। यह शहर यहां का आठवा सबसे बड़ा शहर है। इसके साथ ही यह सिंध प्रांत का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। 

 

महाराष्ट्र के अलावा यहां है ठाणे

आपने महाराष्ट्र के ठाणे के बारे में सुना होगा। हालांकि, यह महाराष्ट्र के अलावा क्वींसलैंड में भी मौजूद है। यहां की जनसंख्या बहुत कम है। साल 2016 में यहां की जनसंख्या केवल 27 थी। 

 

पढ़ेंः Indian Railways: रेलवे में क्या होता है Calling On Signal, जानें

 

Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Categories