भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘इलायची का शहर’, यहां जानें जवाब
भारत के कुल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर एरिया पर अलग-अलग राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। आपने देश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इनमें से कुछ जिलों को विशेष रूप से उपनाम दिए गए हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत में किस शहर को इलायची का शहर भी कहा जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। यह कुल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरी दुनिया का करीब 2.4 फीसदी हिस्सा है। देश का समृद्ध और गौरवशाली इतिहास इसे अन्य देशों से अलग बनाता है। यहां की सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराएं भारत के मस्तक पर स्वर्ण तिलक के समान है।
यही वजह है कि भारत को करीब से जानने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी इसके अलग-अलग शहरों का रूख करते हैं। आपने भारत के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के एक जिले में मौजूद एक शहर ऐसा भी है, जिसे इलायची का शहर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
शहरों को क्यों दिया जाता है उपनाम
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि शहरों को उपनाम क्यों दिया जाता है। आपको बता दें कि शहरों की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति या फिर उस क्षेत्र में होने वाले किसी विशेष उत्पाद के कारण शहरों को उपनाम दिया जाता है। इससे न सिर्फ शहर को विशेष पहचान मिलती है, बल्कि शहरों में पर्यटन भी बढ़ता है, जिससे शहर को आर्थिक लाभ पहुंचता है।
किस शहर को कहा जाता है इलायची का शहर
अब सवाल है कि भारत में किस शहर को इलायची का शहर भी कहा जाता है, तो आपको बता दें कि तमिलनाडू के तेनी जिले में स्थित बोडिनायक्कनूर शहर को इलायची का शहर भी कहा जाता है। अपनी इस अनूठी पहचान के लिए यह शहर पूरे भारत में जाना जाता है।
क्यों कहा जाता है इलायची का शहर
बोडिनायक्कनूर शहर की जलवायु और वातावरण यहां इलायची के उत्पादन के लिए एक विशेष परिस्थिति बनाती है। इससे यहां प्रमुख रूप से इलायची का उत्पादन और व्यापार होता है। यहां पहुंचने पर आपको जगह-जगह इलायची देखने को मिल जाएगी। यहां की गलियों में इलायची की खुशबू आम बात है।
यहां से देश के विभिन्न राज्यों में इलायची की आपूर्ति की जाती है। वहीं, इलायची की खरीददारी के लिए यहां दूर-दूर से व्यापारी पहुंचते हैं। यही वजह है कि इस शहर को इलायची का शहर भी कहा जाता है।
और किन राज्यों में होता है इलायची का उत्पादन
तमिलनाडू के अलावा केरल और कर्नाटक भी ऐसे राज्य हैं, जहां प्रमुख रूप से इलायची का उत्पादन होता है। यहां के कुछ इलाकों में आपको इलायची के भंडार देखने को मिल जाएंगे। इन राज्यों से इलायची को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है। वहीं, विदेशों में भी इलायची का निर्यात किया जाता है। विदेशों में भारतीय इलायची को काफी पसंद किया जाता है, जो कि विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल की जाती है।
इलायची को कहा जाता है मसालों की रानी
आपको बता दें कि अपने अनूठे स्वाद और सुगंध के लिए इलायची को मसालों की रानी भी कहा जाता है। वहीं, यह दुनिया की तीसरा सबसे महंगा मसाला है। यही वजह है कि मसालों में इलायची का विशेष स्थान रहता है। वहीं, चाय को और स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने के लिए इलायची का उपयोग किया जाता है। अपनी अनूठी विशेषता की वजह से मसालों में इलायची का विशेष महत्त्व है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःयूपी में कौन-सा जिला कहलाता है चाट का शहर, यहां जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.