उत्तर प्रदेश के किस जिले को मिला है ‘City of Gastronomy’ का दर्जा, जानें यहां

Last Updated: Nov 4, 2025, 12:56 IST

उत्तर प्रदेश का हर जिला अपने आप में विशेष है। यही वजह है कि अलग-अलग जिलों की विशेषताओं की वजह से यूपी को विशेष पहचान मिलती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी में हाल ही में एक जिले को ‘City of Gastronomy’ का दर्जा मिला है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

गेस्ट्रोनॉमी सिटी
गेस्ट्रोनॉमी सिटी

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि राज्य को भी विशेष  बनाने में सहयोग करती है।

आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी में कौन-से जिले को हाल ही में ‘City of Gastronomy’ का दर्जा मिला है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि यूपी में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि यूपी में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है।

इसके अतिरिक्त, यहां बघेलखंड और रोहिलखंड का भी जिक्र मिलता है। प्रदेश में कुल 351 तहसील, 437 नगर पंचायत, 28 विकास प्राधिकरण और 17 निगर निगम व 200 नगर परिषद् मौजूद हैं। 

क्या होता है Gastronomy

गेस्ट्रोनॉमी खाने से संबंधित है। इसमें खाना पकाने की कला व उसके पीछे के विज्ञान या अध्ययन की बात होती है। साथ ही, इसमें स्थानीय संस्कृति को भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इसमें यह नहीं होता है कि आप क्या खाते हैं, बल्कि यह भी होता है कि आप खाना कैसे, क्यों, कहां और किसके साथ खाते हैं। 

किस शहर को मिला है ‘City of Gastronomy’ का दर्जा

उत्तर प्रदेश में हाल ही में यूपी की राजधानी लखनऊ को ‘City of Gastronomy’ यानि कि पाक-कला का दर्जा मिला है। यह दर्जा यूनेक्सको(UNESCO) द्वारा अपने क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क के तहत दिया गया है। आपको बता दें कि भारत में हैदराबाद के बाद लखनऊ भारत का दूसरा शहर है, जिसे यह खिताब मिला है। हैदराबाद को यह खिताब 2019 में मिला था।

लखनऊ को ही क्यों मिला है दर्जा

लखनऊ को ‘City of Gastronomy’ का दर्जा यहां की अवधी व्यंजन परंपरा के लिए दिया गया है। क्योंकि, यहां की अवधी पाक कला एक समृद्ध विरासत के रूप में पहचान रखती है, जो कि नवाबों के समय से चली आ रही है।

लखनऊ के अवधी व्यंजन

लखनऊ के अवधी व्यंजनों की बात करें, तो यहां गलौटी कबाब, टुंडे कबाब, अवधी बिरयानी, शीरमाल और मक्खन मलाई प्रमुख है।

लखनऊ की दम पुख्त शैली

लखनऊ की अपनी पाक-काल है, जिसमें दम पुख्त शैली शामिल है। इसमें धीमी आंच पर भोजन पकाया जाता है।

लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब

लखनऊ का खानपान यहां के हिंदू-मुस्लिम की गंगा-जमुना तहजीब में भी दिखता है, जिसमें अवधी से लेकर मिठाइयां शामिल हैं। इससे लखनऊ की गैस्ट्रोनॉमी को एक खास तरह की पहचान मिलती है।

पढ़ेंःदुनिया में कौन-सा शहर है ‘सोने का शहर’, जानें यहां

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 4, 2025, 12:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News