भारत में सिनेमा का पुराना इतिहास है। सिनेमा शुरू से ही सामाज का आइना रहा है, जो समय-समय पर हमें सामाज की कुरितियों से अवगत कराता आया है। इसके साथ ही सिनेमा के माध्यम से हमें इतिहास के पन्नों में गुम कुछ प्रेरक कहानियों के बारे में भी जानने का मौका मिलता है। वर्तमान में सिनेमा के तौर- तरीकों में बदलाव आया है और इसे आधुनिकता के साथ परोसा जा रहा है, जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस बीच हमारे सामने सिनेमा से जुड़े दो शब्द फिल्म और मूवी आते हैं। लोग अक्सर इन दोनों शब्दों का प्रयोग एक-दूसरे के स्थान पर करते हैं, जबकि इन दोनों के बीच अंतर है। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों की परिभाषाएं जानने के साथ इनमें मौजूद अंतर को भी जानेंगे।
क्या होती है Film
फिल्म आमतौर पर मोशन पिक्चर्स के लिए पुराने समय से इस्तेमाल हो रहा शब्द है। यहां बता दें कि मोशन पिक्चर्स यानि चलचित्र है, जिसके माध्यम से विचार, भावनाएं और कहानियों को बयां किया जाता है। इसका एक से अधिक उद्देश्य हो सकता है। वहीं, इस शब्द का अधिक प्रयोग फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए होता है, जिसमें विशेषरूप से निदेशक और निर्माता शामिल हैं। आपको बता दें कि फिल्म एक प्लास्टिक मटिरियल Celluloid होता है, जिस पर पिक्चर्स को प्रिंट कर फिल्म तैयार की जाती है। इस शब्द का अधिक इस्तेमाल बोलने के बजाय लिखने में होता है।
क्या होती है Movie
मूवी शब्द एक Slang Word है, जिसका इस्तेमाल Moving Pictures के लिए किया जाता है। इस शब्द का इस्तेमाल इंडस्ट्री से बाहर के लोग करते हैं। वहीं, कुछ जगहों पर इस शब्द का इस्तमेाल सिनेमा हॉल के लिए किया जाता है, जिसमें थियेटर के नाम में मूविज लिखा होता है। इसके साथ ही इस शब्द का अधिक इस्तेमाल लिखने के बजाय बोलने में किया जाता है।
Film और Movie में प्रमुख अंतर
-Film मोशन पिक्चर्स के लिए पुरानी टर्म है, जबकि Movie मोशन पिक्चर्स के लिए नई टर्म है।
-Film एक प्लास्टिक की परत होती है, जिसे सेलुलोएड कहा जाता है, वहीं Movie किसी सिनेमा हॉल के स्थान को भी कहा जाता है।
-Film शब्द का अधिक इस्तेमाल बोलने के बजाय लिखने में होता है और Movie शब्द का अधिक इस्तेमाल लिखने के बजाय बोलने में होता है।
-Film शब्द का इस्तेमाल इंडस्ट्री और इससे जुड़े लोग करते हैं, जबकि Movie शब्द का इस्तेमाल उपभोक्ता और अन्य बाहरी लोगों द्वारा किया जाता है।
पढ़ेंः University और Institute में क्या होता है अंतर, जानें