तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है यह सांप, काटने पर हो जाती है मौत

आपने धरती पर बहुत से जहरीले सापों के बारे में सुना होगा। लेकिन, क्या आपको धरती पर मौजूद ऐसे सांप के बारे में पता है, जो तेजी से रेंगते हुए अपने शिकार पर हमला कर सकता है। वहीं, इसके काटने पर इंसान की मौत भी हो जाती है।
तेज चलने वाला सांप
तेज चलने वाला सांप

दुनिया में आपको विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु सुनने और देखने को मिल जाएंगे, जो कि अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। वहीं, आपने बहुत से सापों के बारे में सुना होगा, जो कि अपने खतरनाक विष के लिए जाने जाते हैं। क्या आपको धरती पर तेज चलने वाले सांप के बारे में पता है। यह सांप तेजी से रेंगकर अपने शिकार पर हमला कर देता है। साथ ही इस सांप की गिनती दुनिया के खतरनाक सापों में होती है। यही वजह है कि यदि यह सांप काट ले, तो शिकार की मृत्यु होने की अधिक संभावना होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस सांप से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

 

23 किलोमीटर की रफ्तार से चलता है यह सांप

दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में शामिल Black Mamba सांप अपने शिकार पर हमला करने के लिए 23 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार को भी हासिल कर लेता है। यही वजह है कि इस सांप को दुनिया में सबसे तेज चलने वाले सांपों की सूची में शामिल किया गया है। 

 

Jagranjosh

शिकार पर कई बार करता है हमला

यह सांप अपने शिकार तक पहुंच उस पर कई बार हमला करता है। कई बार यह 10 से भी अधिक बार हमला कर देता है। वहीं, एक बार हमला करने पर यह अपने शिकार के शरीर में 400 मिलीग्राम तक जहर छोड़ देता है, जिससे इसके शिकार का बचना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि यह सबसे खतरनाक सापों में भी शामिल है।

 

क्यों रखा गया था नाम

यह सांप आमतौर पर हरे, ग्रे और पीले रंग में पाया जाता है। ऐसे में सवाल आता है कि फिर भी इसका नाम Black Mamba क्यों रखा गया, तो आपको बता दें कि इसके मुंह के अंदर का रंग काला होता है। ऐसे में इस सांप को Black Mamba नाम से ही जाना जाता है। 



12 सालों तक जीता है यह सांप

Black Mamba सांप 12 सालों तक जीवित रहता है। हालांकि, कुछ मामलों में इनकी उम्र अधिक भी देखी गई है। यह सांप आमतौर पर छिपकली, पक्षियों और अन्य कीड़े-मकौड़ों को अपना शिकार बनाता है। वहीं, यह औसतन 3 मीटर और अधिकतम चार मीटर तक लंबा होता है। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। अन्य लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः कौन थी दुनिया की पहली महिला कार चालक, जानें

Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Categories