Fastest Century In ICC ODI World Cup: वनडे क्रिकेट विश्व कप का आयोजन हर चार साल के अन्तराल पर किया जाता है. जिसमें हर फैन अपनी पसंदीदा टीमों के खिलाड़ियों को एक्शन में देखना पसंद करते है. क्रिकेट विश्व कप में हर बार कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता रहता है चाहे वह किसी बल्लेबाज द्वारा हो या किसी गेंदबाज द्वारा बनाया गया हो.
इसी कड़ी में विश्वकप जैसे स्टेज पर सबसे तेज शतक बनाने का भी एक रिकॉर्ड रहा है. जो किसी खिलाड़ी के लिए अपने आप में एक नई उपलब्धि होती है. इस वर्ल्ड कप में भी कई ऐसे रिकॉर्ड बनेंगे. अभी तक विश्व कप इतिहास में केवल 6 टीमों ने ही ख़िताब जीता है. जिसमें ऑस्ट्रेलिया सर्वाधिक बार जीता है.
Glenn Maxwell has smashed the record for the fastest @cricketworldcup hundred in some style 💥@mastercardindia Milestones 🏏#CWC23 #AUSvNED pic.twitter.com/amTpxS5aCx
मैक्सवेल ने 40 गेंदों में जड़ा शतक:
ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया है. मैक्सवेल ने 9 गेंदों के अंतर से विश्व कप का अब तक का सबसे तेज़ शतक बनाया. अपनी पारी के दौरान मैक्सवेल ने 9 चौके और 8 छक्के लगाये. वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने की बात करें तो एडेन मार्कराम, केविन ओ'ब्रायन, एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी शामिल है.
इसे भी पढ़ें:
यहां देखें अपडेटेड ICC Cricket World Cup 2023 पॉइंट्स टेबल
ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें
मार्कराम ने 49 गेंदों में जड़ा शतक:
दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम ने 2023 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाया था. मार्कराम ने सिर्फ 49 गेंदों में अपना शतक जड़ा था. विश्व कप इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक था. मार्कराम ने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 3 शानदार छक्के लगाये.
आप क्रिकेट विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं-
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक | |||||
रैंक | खिलाड़ी | रन | बनाम | गेंद | तारीख |
1 | ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) | 106 | नीदरलैंड | 40 | 25 अक्टूबर 2023 |
2 | एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका) | 106 | श्रीलंका | 49 | 07 अक्टूबर 2023 |
3 | केविन ओ'ब्रायन (आयरलैंड) | 113 | इंग्लैंड | 50 | 02 मार्च 2011 |
4 | ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) | 102 | श्रीलंका | 51 | 08 मार्च 2015 |
5 | एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) | 162* | वेस्ट इंडीज | 52 | 27 फरवरी 2015 |
6 | इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड) | 101 | अफ़ग़ानिस्तान | 57 | 18 जून 2019 |
7 | ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) | 109 | न्यूजीलैंड | 59 | 28 अक्टूबर 2023 |
8 | हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका) | 109 | इंग्लैंड | 61 | 21 अक्टूबर 2023 |
9 | केएल राहुल (भारत) | 102 | नीदरलैंड | 62 | 12 नवम्बर 2023 |
10 | फखर जमां (पाकिस्तान) | 126* | न्यूजीलैंड | 63 | 04 नवम्बर 2023 |
11 | रोहित शर्मा (भारत) | 100* | अफगानिस्तान | 63 | 11 अक्टूबर 2023 |
12 | कुसल मेंडिस (श्रीलंका) | 126* | पाकिस्तान | 65 | 10 अक्टूबर 2023 |
13 | मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) | 111 | दक्षिण अफ्रीका | 66 | 24 मार्च 2007 |
14 | जिम डेविसन (कनाडा) | 117* | वेस्ट इंडीज | 67 | 23 फ़रवरी 2003 |
15 | कुमार संगकारा (श्रीलंका) | 117 | इंग्लैंड | 70 | 01 मार्च 2015 |
16 | पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) | 101 | नीदरलैंड | 70 | 18 मार्च 2011 |
17 | कपिल देव (भारत) | 175 | ज़िम्बाब्वे | 72 | 18 जून 1983 |
18 | एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) | 149 | श्रीलंका | 72 | 28 अप्रैल 2007 |
19 | कुमार संगकारा (श्रीलंका) | 105 | बांग्लादेश | 73 | 26 फरवरी 2015 |
20 | जोस बटलर (इंग्लैंड) | 103 | पाकिस्तान | 75 | 03 जून 2019 |
21 | ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे) | 121 | आयरलैंड | 79 | 07 मार्च 2015 |
22 | महेला जयवर्धने (श्रीलंका) | 100 | कनाडा | 80 | 20 फरवरी 2011 |
23 | वीरेंद्र सहवाग (भारत) | 114 | बरमूडा | 81 | 19 मार्च 2007 |
इसे भी पढ़ें:
इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
ICC ODI World Cup में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर कौन से है? जानें