डॉ. सी.वी. रमन पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
डॉ. सी.वी. रमन को चंद्रशेखर वेंकटरमन के नाम से भी जाना जाता है. वह बहुत तेज़ दिमाग के व्यक्ति थे जिन्होंने 11 साल की उम्र में मैट्रिक और 13 साल की उम्र में 12वीं कक्षा को पास कर लिया था. आइये डॉ. सी.वी. रमन के जीवन और उनके द्वारा किए गए आविष्कारों पर प्रकाश डालते हैं और सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी हल करते हैं.

GK Quiz on C.V. Raman in hindi
डॉ. सी.वी. रमन ने विभिन्न प्रकार की खोज की और कई पुरस्कार प्राप्त किए. उन्होंने फाइनेंशियल सिविल सर्विसेज को भी पास किया. लेकिन, उनका विज्ञान के प्रति रुचि ने उन्हें विभिन्न शोध करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए, उनके निरंतर प्रयासों के कारण उन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिला.
- किस वर्ष में डॉ. सी.वी. रमन को नोबेल पुरस्कार मिला?
A. 1927
B. 1929
C. 1930
D. 1932
Ans. C
व्याख्या: डॉ. सी.वी. रमन को 1930 में भौतिकी विषय में नोबेल पुरस्कार मिला और यह पुरस्कार पाने वाले वे पहले भारतीय बने. - डॉ. सी.वी. रमन का जन्म कब और किस स्थान पर हुआ था?
A. 7 नवंबर 1888, त्रिचीनोपोली
B. 10 जुलाई 1885, बैंगलोर
C. 22 नवंबर, 1888, मद्रास
D. 13 दिसंबर, 1886, केरल
Ans. A
व्याख्या: डॉ. सी.वी. रमन का जन्म 7 नवंबर, 1888 को भारत के त्रिचीनोपोली में हुआ था. - किस खोज के लिए, डॉ. सी.वी. रमन ने नोबेल पुरस्कार जीता?
A. ध्वनि का कंपन
B. प्रकाश का प्रकीर्णन
C. A और B दोनों
D. न तो A और न ही B
Ans. B
व्याख्या: उनके प्रयोगों में से एक ने 28 फरवरी, 1928 को एक स्पष्ट परिणाम दिया. उनके प्रयोग में, केवल एक रंग का प्रकाश एक तरल के माध्यम से पारित किया गया था, लेकिन दूसरे रंग के छोटे निशान भी उभरे हुए प्रकाश के साथ पाए गए थे. इससे पता चलता है कि तरल में एक ही प्रकाश के अणु उस से गुजरते समय रंग बदल रहे हैं. डॉ. सी.वी. रमन की खोज, प्रकाश के प्रकीर्णन ने दुनिया भर में एक सनसनी पैदा की और इसे रमन इफेक्ट नाम दिया गया. - भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
A. 20 नवंबर
B. 7 नवंबर
C. 29 जनवरी
D. 28 फरवरी
Ans. D
व्याख्या: डॉ. सी. वी. रमन द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन (रमन इफेक्ट) की खोज की स्मृति में 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. इसी तारीख यानी 28 फरवरी को रमन इफेक्ट की खोज डॉ. सी. वी. रमन द्वारा की गई थी. - 1934 में भारतीय विज्ञान अकादमी की स्थापना किसने की थी?
A. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
B. डॉ. सी.वी. रमन
C. होमी जे. भाभा
D. श्रीनिवास रामानुजन
Ans. B
व्याख्या: डॉ. सी.वी. रमन ने 1934 में बैंगलोर में भारतीय विज्ञान अकादमी की स्थापना की थी. उन्हें अकादमी के पहले अध्यक्ष के रूप में भी चुना गया था. - भारत सरकार ने रमन चेयर (Raman Chair) की स्थापना कब की थी?
A. 1970
B. 1972
C. 1975
D. 1976
Ans. B
व्याख्या: भारतीय विज्ञान अकादमी के संस्थापक डॉ. सी.वी. रमन की स्मृति में भारत सरकार ने 1972 में रमन चेयर की स्थापना की थी. - रमन प्रभाव (Raman Effect) के निम्नलिखित में से कौन से अनुप्रयोग हैं?
A. चिकित्सा
B. किसी पदार्थ का फिंगरप्रिंट
C. रसायन विज्ञान
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
व्याख्या: सी.वी. रमन की खोज विज्ञान के कई क्षेत्रों में काफी उपयोगी है. रमन प्रभाव का उपयोग पदार्थ के फिंगरप्रिंट के रूप में किया जा सकता है. इसका उपयोग रसायन विज्ञान, चिकित्सा, जीव विज्ञान और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा सकता है और यह भी पता लगाया जा सकता है कि पदार्थ किस से मिलकर बना है. - डॉ. सी.वी. रमन का निधन कब हुआ था?
A. 20 मार्च, 1970
B. 21 नवंबर, 1970
Ç. 24 जुलाई, 1972
D. 21 दिसंबर, 1972
Ans. B
व्याख्या: डॉ. सी.वी. रमन का निधन 21 नवंबर, 1970 को बैंगलोर में हुआ था. - डॉ. सी.वी. रमन को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से कब सम्मानित किया गया था?
A. 1950
B. 1954
C. 1964
D. 1968
Ans. B
व्याख्या: डॉ. सी.वी. रमन को 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. - डॉ. सी.वी. रमन के पिता का क्या नाम था?
A. चंद्रशेखर अय्यर
B. सालेटोर
C. बालचंद्रन
D. ब्रह्म चेलाने
Ans. A
व्याख्या: डॉ. सी.वी. रमन के पिता का नाम चंद्रशेखर अय्यर था. वह विशाखापट्टनम के एक कॉलेज में गणित और भौतिकी में व्याख्याता थे.
आशा है, आपको यह प्रश्नोत्तरी पसंद आई होगी और डॉ. सी. वी. रमन के जीवन और उनकी खोज के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई होगी.
नोबेल पुरस्कार क्यों शुरू किये गए थे?
जानिये घड़ी का आविष्कार कब, किसने और किस देश में किया था?