Happy Ram Navmi 2023: रामनवमी पर दोस्तों और रिश्तेदारों को ऐसे Wishes वाले भेजें संदेश और दें शुभकामनाएं

Happy Ram Navmi 2023: भगवान श्रीराम के जन्मदिवस यानि रामनवमी का दिन शुभ है। इस दिन सुबह से लेकर शाम तक शुभ मूहूर्त है। वहीं, रामनवमी के उपलक्ष्य में जगह-जगह धार्मिक यात्रा निकाल यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस रामनवमी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को आप अलग-अलग तरह से बधाई संदेश देकर पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
राम नवमी
राम नवमी

Happy Ram Navmi 2023: श्रीराम का जन्मदिवस यानि रामनवमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन मंदिर से लेकर मठों में विशेष पूजन किया जाता है। साथ ही अलग-अलग जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। रामनवमी को लेकर विशेषतौर पर अयोध्या में पर्व को लेकर धूम देखने को मिलती है। श्रीराम के जन्मदिवस के इस शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को  Whatsapp, Instagram या Facebook पर शुभ संदेश भेजकर पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको अलग-अलग तरह के शुभकामनाएं वाले संदेश के बारे में बताएंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 



इस तरह भेजें संदेश

 

राम जी की सवारी, निकली है सज-धज के

राम जी की लीला है बेहद न्यारी-न्यारी

श्री राम का नाम है सदा सुखदायी और हितकारी

आप सभी को हैप्पी राम नवमी

 

 

 

 

श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन

हरण भवभय दारुणाम

नवकंज लोचन, कंज मुख कर

कंज, पद कंजारुणम।

आपको और आपके परिवार को राम नवमी की शुभकामनाएं



 

 

राम आपके जीवन में प्रकाश लाएं

राम आपके जीवन को सुंदर बनाएं

तेज कर अज्ञान का अंधकार

आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश आये

राम नवमी की शुभकामनाएं!



 

 

नवमी तिथि मधुमास पुनिता

शुक्ला पक्ष अभिजीत नव प्रीता

मध्य दिवस अति शीत ना गामा

पवन काल लोक विश्रामा

राम नवमी 2023 की शुभकामनाएं



 

मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम

मैं तुमसे क्या मांगू

ओ जगत के स्वामी

ओ अन्तर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू...

जय श्रीराम!

 

 

जिनके मन में हैं श्री राम

भाग्य में उनके है वैकुण्ठ धाम

उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया

संसार में उसका है कल्याण

हैप्पी रामनवमी!

 

 

क्रोध को जिसने जीता है

जिनकी भार्या सीता है

जो भरत, शत्रुध्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता

जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला

वो पुरुषोतम राम है

ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को

कोटि-कोटि प्रणाम है।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

राम आपके जीवन में प्रकाश लायें

राम आपके जीवन को सुंदर बनायें

मिटाएं अज्ञान का अंधकार

आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश आये

Happy Ram Navami 2023




राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है;

ऐसे रघुनंदन को हमारा प्रणाम है;

आपको एवं आपके परिवार को राम नवमी की शुभकामनाएं!



कर से कर को जोड़कर, श्रीराम को करूं प्रणाम

हर पल श्रीराम का ध्यान धर, सफल हों मेरे सब काम…

राम नवमी की शुभकामनाएं!



गरज उठे गगन सारा, समंदर छोड़े अपना किनारा

हिल जाए जहां सारा, जब गूंजे जय श्री राम का नारा

रामनवमी 2023 की शुभकामनाएं!

 

पढ़ेंःRam Navmi 2023: क्यों मनाया जाता है राम नवमी का पर्व और क्या है महत्व, जानें

 

Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Categories