आईसीसी विश्व कप 05 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इस बार इस क्रिकेट महाकुम्भ का आयोजन पूर्ण रूप से भारत में किया जा रहा है. इससे पहले वर्ष 2011 में वनडे विश्व कप का आयोजन किया गया था जिसमें भारत चैम्पियन बना था.
क्रिकेट प्रेमी आगामी 2023 आईसीसी विश्व कप और उसमें होने वाले रोमांचक खेलों का उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहे हैं. पहले के जैसे इस वर्ल्ड कप में भी कई रिकॉर्ड बनने वाले है. ऐसे में चलिये जानते है कि अब तक के खेले गए वर्ल्ड कप में किस खिलाड़ी ने सबसे बड़ी पारी खेली है.
वनडे क्रिकेट विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है. उसके बाद इस लिस्ट में क्रिस गेल और गैरी कर्स्टन का नाम आता है.
मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज है रिकॉर्ड:
विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम है. गुप्टिल ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रनों की पारी खेली थी. अपनी इस पारी के दौरान गुप्टिल ने 163 गेंदों का सामना किया था. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 छक्के और 24 चौके लगाए थे.
"द यूनिवर्स बॉस" के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल ने विश्व कप 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 147 गेंदों में 215 रनों की मैराथन पारी खेले थे. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 16 छक्के और 10 चौके लगाए थे.
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले भारतीय:
विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय की बात करें तो उसमें सबसे ऊपर भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का नाम आता है. उन्होंने साल 1999 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 158 गेंदों में 183 रनों की पारी खेली थी. यह उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है.
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले दूसरे भारतीय की बात करें तो इसमें भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है. उन्होंने 2011 के विश्व कप में 140 गेंदों में ताबड़तोड़ 175 रनों की पारी खेली थी.
ICC वनडे विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर | |||||
रैंक | खिलाड़ी | रन | गेंद | बनाम | मैच की तारीख |
1 | मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) | 237* | 163 | वेस्ट इंडीज | 21-मार्च-15 |
2 | क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) | 215 | 147 | ज़िम्बाब्वे | 24-फ़रवरी-15 |
3 | ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) | 201* | 128 | अफ़ग़ानिस्तान | 07- नवम्बर- 23 |
4 | गैरी कर्स्टन (एसए) | 188* | 159 | संयुक्त अरब अमीरात | 16-फ़रवरी-96 |
5 | सौरव गांगुली (भारत) | 183 | 158 | श्रीलंका | 26-मई-99 |
6 | विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) | 181 | 125 | श्रीलंका | 13-अक्टूबर-87 |
7 | डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 178 | 133 | अफ़ग़ानिस्तान | 04-मार्च-15 |
8 | कपिल देव (भारत) | 175* | 138 | ज़िम्बाब्वे | 18-जून-83 |
9 | वीरेंद्र सहवाग (भारत) | 175 | 140 | बांग्लादेश | 19-फ़रवरी-11 |
10 | क्रेग विशार्ट (जिम्बाब्वे) | 172* | 151 | नामिबिया | 10-फ़रवरी-03 |
11 | ग्लेन टर्नर (न्यूजीलैंड) | 171* | 201 | पूर्वी अफ़्रीका | 07-जून-75 |
12 | डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 166 | 147 | बांग्लादेश | 20-जून-19 |
13 | एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) | 162* | 66 | वेस्ट इंडीज | 27-फ़रवरी-15 |
14 | तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) | 161* | 146 | बांग्लादेश | 26-फ़रवरी-15 |
15 | एंड्रयू हडसन (दक्षिण अफ्रीका) | 161 | 132 | नीदरलैंड | 05-मार्च-96 |
16 | इमरान नज़ीर (पाकिस्तान) | 160 | 121 | ज़िम्बाब्वे | 21-मार्च-07 |
17 | हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) | 159 | 128 | आयरलैंड | 03-मार्च-15 |
18 | मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) | 158 | 143 | वेस्ट इंडीज | 27-मार्च-07 |
19 | एंड्रयू स्ट्रॉस (इंग्लैंड) | 158 | 145 | भारत | 27-फ़रवरी-11 |
20 | काइल कोएट्ज़र (स्कॉटलैंड) | 156 | 134 | बांग्लादेश | 05-मार्च-15 |
21 | जेसन रॉय (इंग्लैंड) | 153 | 121 | बांग्लादेश | 08-जून-19 |
22 | एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) | 153 | 132 | श्रीलंका | 15-जून-19 |
23 | सचिन तेंदुलकर (भारत) | 152 | 151 | नामिबिया | 23-फरवरी-03 |
24 | एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) | 149 | 104 | श्रीलंका | 28-अप्रैल-07 |
25 | इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) | 148 | 71 | अफ़ग़ानिस्तान | 18-जून-19 |
26 | केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) | 148 | 154 | वेस्ट इंडीज | 22-जून-19 |
27 | एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) | 146 | 130 | वेस्ट इंडीज | 10-अप्रैल-07 |
28 | अरविंदा डी सिल्वा (श्रीलंका) | 145 | 115 | केन्या | 06-मार्च-96 |
29 | राहुल द्रविड़ (भारत) | 145 | 129 | श्रीलंका | 26-मई-99 |
30 | तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) | 144 | 131 | ज़िम्बाब्वे | 10-मार्च-11 |
31 | एंड्रयू साइमंड्स (ऑस्ट्रेलिया) | 143* | 125 | पाकिस्तान | 11-फ़रवरी-03 |
32 | हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका) | 143 | 141 | न्यूज़ीलैंड | 16-फ़रवरी-03 |
33 | डेव हॉटन (जिंबाब्वे) | 142 | 137 | न्यूज़ीलैंड | 10-अक्टूबर-87 |
34 | स्कॉट स्टाइरिस (न्यूजीलैंड) | 141 | 125 | श्रीलंका | 10-फ़रवरी-03 |
35 | सचिन तेंदुलकर (भारत) | 140* | 101 | केन्या | 23-मई-99 |
36 | रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 140* | 121 | भारत | 23-मार्च-03 |
37 | रोहित शर्मा (भारत) | 140 | 113 | पाकिस्तान | 16-जून-19 |
38 | लाहिरू थिरिमाने (श्रीलंका) | 139* | 143 | इंगलैंड | 01-मार्च-15 |
39 | विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) | 138* | 157 | इंगलैंड | 23-जून-79 |
40 | डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) | 138* | 92 | ज़िम्बाब्वे | 15-फ़रवरी-15 |
41 | ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे) | 138 | 110 | भारत | 14-मार्च-15 |
42 | डेनिस एमिस (इंग्लैंड) | 137 | 147 | भारत | 07-जून-75 |
43 | सचिन तेंदुलकर (भारत) | 137 | 137 | श्रीलंका | 02-मार्च-96 |
44 | शिकार धवन (भारत) | 137 | 146 | दक्षिण अफ्रीका | 22-फ़रवरी-15 |
45 | रोहित शर्मा (भारत) | 137 | 126 | बांग्लादेश | 19-मार्च-15 |
46 | एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) | 135 | 128 | इंगलैंड | 14-फ़रवरी-15 |
47 | स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) | 134* | 132 | दक्षिण अफ्रीका | 16-फ़रवरी-03 |
48 | क्लास वैन नोर्टविज्क (नीदरलैंड) | 134* | 129 | नामिबिया | 03-मार्च-03 |
49 | एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) | 134 | 98 | नीदरलैंड | 03-मार्च-11 |
50 | मार्लोन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज) | 133* | 156 | ज़िम्बाब्वे | 24-फ़रवरी-15 |
51 | उपुल थरंगा (श्रीलंका) | 133 | 141 | ज़िम्बाब्वे | 10-मार्च-11 |
इसे भी पढ़ें:
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में अब तक कितने पदक जीते, यहां देखें मेडल लिस्ट
जानें ODI Cricket World Cup 2023 का Golden Ticket क्यों है इतना खास?