This is an archived article last updated on Jun 18, 2025. The information may be outdated.

भारत में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों की लिस्ट, यहां देखें

Last Updated: Jun 18, 2025, 14:25 IST

भारत अपनी विविध जलवायु और परिदृश्यों के साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है। मेघालय जैसा खूबसूरत राज्य सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रखता है। लेकिन क्या आप भारत के सर्वाधिक वर्षा वाली अन्य जगहों के बारे में जानते हैं? यदि नहीं तो आगे लेख पढ़ें।

भारत में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान
भारत में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान

भारत में जैसे - जैसे मानसून का आगमन उपमहाद्वीप में होता है, वैसे ही देश में छाई भीषण गर्मी कम होने लगती है। वर्षा से क्षेत्र हरे - भरे और प्रकृति के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। भारत अपनी विविध जलवायु और परिदृश्यों के साथ कुछ ऐसी जगहों के लिए भी जाना जाता है, जहां बहुत अधिक बारिश होती है। 

इतना ही नहीं, भारत का सबसे खूबसूरत राज्य मेघालय का मौसिनराम को अधिक वर्षा वाला स्थान माना जाता है। इस जगह को सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हासिल है। आगे लेख में जानिए भारत के अधिक वर्षा वाली जगहें कौन-सी हैं?

भारत के किन स्थानों को अधिक वर्षा के लिए जाना जाता है

मौसिनराम, मेघालय

मेघालय भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में शामिल है। इसी के साथ इसे दुनिया की सबसे गीली जगह बताया जाता है। यहां के मौसिनराम को धरती पर सबसे अधिक बारिश वाली जगह होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल है। यहां की ऊंची पहाड़ियों के बीच बसा यह छोटा सा गांव भारी मात्रा में बारिश के लिए जाना जाता है, जिससे यहां का नजारा हरियाली से भरा रहता है। यहां के झरने हमेशा बहते रहते हैं। मौसिनराम में लगातार होने वाली बारिश मेघालय की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाती है। 

चेरापूंजी, मेघालय

मौसिनराम से कुछ ही दूरी पर चेरापूंजी है, जो मेघालय के बारिश से सराबोर बारिश के लिए पहचान बनाए हुए है। चेरापूंजी, इसे 'सोहरा' के नाम से भी जाना जाता है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में मौजूद, इस जगह को रबर के पेड़ों से बने पुलों के लिए भी जाना जाता है। धरती पर दूसरी सबसे अधिक बारिश वाली जगह का खिताब रखने वाला चेरापूंजी अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए हुए है।

अगुंबे, कर्नाटक

कर्नाटक के हरे-भरे पश्चिमी घाटों में बसे अगुम्बे को अक्सर "दक्षिण का चेरापूंजी" कहा जाता है। यह शांत हिल स्टेशन घने जंगलों, चमकती नदियों और पूरे साल ठंडी, धुंधली जलवायु से लदा रहता है। अगुंबे के वर्षावन में वनस्पतियों और कई जीवों का घर है। 

महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सुंदर सह्याद्री पर्वत श्रृंखला के बीच बसा महाबलेश्वर एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो अपनी हरियाली और ठंडी जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। कई बारहमासी झरनों से बहता, महाबलेश्वर में मानसून के मौसम में पर्याप्त वर्षा होती है, जिससे इसके हरे-भरे परिदृश्य फिर से जीवित हो जाते हैं। यह जगह स्ट्रॉबेरी के सुगंधित बागों और ऐतिहासिक मंदिर के लिए पहचान रखती है। ताजा जलवायु और प्राकृतिक सुंदरता के साथ, महाबलेश्वर शहर के जीवन की हलचल से एक सुखद राहत प्रदान करता है।

अंबोली, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में अंबोली बसा हुआ हैे। यह जगह जंगलों, झरने और प्रचुर जैव विविधता के लिए जानी जाती है। यहां के हिल स्टेशन पर मानसून के मौसम में भारी बारिश होती है, जिससे इसका परिवेश हरियाली से भरा रहता है । अपने शांत वातावरण और प्रकृति वैभव के साथ, अंबोली प्रकृति प्रेमियों के लिए एकांत की जगह है।

ये भी पढ़ें: भारत में आम की किस किस्म के लिए जाना जाता है कौन-सा राज्य

क्या आप जानते हैं: दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान मौसिनराम में 17 जून 2022 को सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में 1003.6 मि.मी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह जून (2022) में दर्ज की गई सबसे अधिक एक दिवसीय वर्षा थी, जबकि पड़ोसी चेरापूंजी में 972 मि.मी वर्षा दर्ज की गई।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 18, 2025, 14:05 IST

FAQs

  • भारत के किस स्थान पर सबसे अधिक वर्षा होती है?
    +
    मेघालय के मौसिनराम में सबसे अधिक वर्षा होती है।

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News