दुनिया में कहां बनी थी पहली जींस और क्या है इसके बनने के पीछे की कहानी, जानें

मौजूदा दौर में जींस फैशन का अहम हिस्सा है। आज बाजार में विभिन्न प्रकार की जींस मौजूद हैं। एक समय था जब जींस सिर्फ नीले रंग में ही उपलब्ध होती थी। हालांकि, इससे भी पहले सवाल यह है कि आखिर पहली जींस कहा बनी थी और जींस को बनाने की वजह क्या थी। यदि आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको जींस बनने के पीछे की कहानी बताने जा रहे हैं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
जींस
जींस

वर्मतान में फैशन के दौर में जींस को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। युवाओं में सबसे अधिक जींस का क्रेज देखने को मिल जाएगा। वहीं, युवाओं के साथ-साथ अब हर उम्र वर्ग के लोग जींस को अपना रहे हैं, जिससे अधिक कूल दिख सके। बाजार में आपको विभिन्न रंगों और डिजाइन में जींस मिल जाएंगी, हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब जींस सिर्फ नीले रंग में ही उपलब्ध होती थी।

जींस ने जब फैशन का रूप लेना शुरू किया, तो सामाज में इसका विरोध होने लगा और इस पर प्रतिबंध भी लगने लगा, लेकिन आखिर में सामाज में इसे अपना लिया गया और आज हर घर में आपको जींस पहनने वाल शख्स मिल जाएगा। हालांकि, क्या आपको पता है कि आखिर जींस बनने की कहानी क्या है। पहली जींस दुनिया में कहां बनाई गई थी और इसे फैशन के लिए नहीं, तो फिर किस वजह से बनाया गया था। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे। 

 

कहां बनी थी पहली जींस 

आपको बता दें कि दुनिया में जींस बनने की शुरुआत 19वीं सदी में हुई थी। फ्रांस के NIMES शहर में इसे पहली बार बनाया गया था। जींस को बनाने के लिए जिस कपड़े का इस्तेमाल किया गया था, उसे Serge नाम से जाना जाता था। ऐसे में बाद में इसे स्थानीय लोगों ने Serge De Nimes नाम दिया।

समय बढ़ता गया और इसका नाम छोटा होता चला गया, जिसके बाद अंत में यह Denim नाम रह गया। बाजार में आज इस नाम से कई जींस मिल जाएंगी। यह कपड़े की वैरायटी के लिए इस्तेमाल होता है।

 

कहां से पड़ा जींस नाम

डेनिम के बनने के बाद इसे पूरे यूरोप में पसंद किया जाने लगा और बाद में यह नाविकों को भी पसंद आ गई। इस कड़ी में नाविको को सम्मान देने के लिए उन्हें Jeans निकनेम दिया गया, जिसके बाद डेनिम का नाम जींस पड़ गया। 

 

Jagranjosh

शुरुआत में मजदूर पहनते थे जींस

जींस का कपड़ा काफी मजबूत होता है और जल्दी फटता नहीं है। वहीं, पहले यह सिर्फ नीले रंग में ही उपलब्ध हुआ करता था। ऐसे में शुरुआत में इसे मजूदर पहना करते थे, जिससे उनके कपड़े लंबे समय तक चल सके। हालांकि, समय के साथ-साथ इसमें परिवर्तन होते चले गए।

 

1950 में हॉलीवुड फिल्मों में पहुंची जींस

जींस ने समय के साथ-साथ काफी पॉपुलेरिटी हासिल कर ली थी। साल 1950 का वह समय था, जब यह हॉलीवुड फिल्मों में पहुंच गई थी, जिसके बाद युवाओं में इसके प्रति अधिक क्रेज देखा गया।

अमेरिका में एक समय ऐसा भी आ गया था, जब रेस्तरां व अन्य जगहों पर जींस को प्रतिबंध कर दिया गया, लेकिन युवाओं में इसके प्रति क्रेज कम नहीं हुआ और 1980 तक आते-आते यह पूरी तरह से फैशन में शामिल हो गई थी।

आज उत्तर भारत समेत विभिन्न राज्यों में आपको युवाओं में जींस के प्रति फैशन को लेकर क्रेज देखने को मिलेगा। 

 

पढेंः कौन-सा है दुनिया का सबसे बड़ा फूल, जानें

Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Categories