दुनिया के किस रेगिस्तान में पड़ती है बर्फ, जानें

रेगिस्तान अक्सर तपती गर्मी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि दुनिया में एक रेगिस्तान ऐसा भी है, जहां तपती गर्म के बजाय बर्फ पड़ती है। कहां है यह रेगिस्तान और क्या है वजह, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
बर्फबारी वाला रेगिस्तान
बर्फबारी वाला रेगिस्तान

यह दुनिया अजीब-गरीब चीजों से भरी हुई है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आपको विचित्र तरह की घटनाएं सुनने को मिलती हैं, जिसमें कुछ घटनाएं लोगों को अधिक हैरानी में डाल देती हैं। आज हम आपको दुनिया के ऐसे रेगिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां तपती गर्मी नहीं बल्कि बर्फबारी होती है और मौसम ठंडा रहता है। खास बात यह है कि इस रेगिस्तान को पार करने के लिए आपको पूरा दिन नहीं, बल्कि कुछ समय ही चाहिए होता है। यही वजह है कि इस रेगिस्तान को देखने के लिए अलग-अलग जगहों से लोग पहुंचते हैं। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि कहां है यह रेगिस्तान। 



इस देश में है रेगिस्तान

दुनिया का यह अनोखा रेगिस्तान कनाडा के यूकोन शहर में स्थित है। इस रेगिस्तान का नाम कारक्रॉस है। खास बात यह है कि इसे पार करने के लिए आपको पूरे दिन की नहीं, बल्कि कुछ समय की ही आवश्यकता होगी। क्योंकि, यह रेगिस्तान एक वर्ग मील में फैला हुआ है। 

 

दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वर्ग मील में फैला होने के कारण यह रेगिस्तान दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान भी कहलाता है। पूर्व में यहां लोगों की अधिक आबादी रहा करती थी। हालांकि, वर्तमान में भी यहां पर आबादी है। 

 

Jagranjosh

सर्दी के मौसम में पड़ती है बर्फ

यह रेगिस्तान ऊंचाई पर है। ऐसे में यहां सर्दी के मौसम में अधिक ठंड पड़ती है। वहीं, मौसम बदलने के साथ यहां पर बर्फबारी भी देखने को मिलती है। यही वजह है यहां पर भ्रमण के लिए विभिन्न इलाकों से पर्यटक पहुंचते हैं। यह जगह एडवेंचर के शौकिन लोगों को भी खूब पसंद है। 

 

Jagranjosh

रेगिस्तान बनने के पीछे रहस्य

कनाडा में बहुत कम क्षेत्र में बना यह रेगिस्तान वैज्ञानिकों की खोज का विषय है। वैज्ञानिक यहां रेगिस्तान बनने के लेकर खोज में लगे हुए हैं। हालांकि, कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि पूर्व में रेतीली हवाएं चलने की वजह से यहां रेगिस्तान का निर्माण हुआ होगा। हालांकि, अभी भी वैज्ञानिक यहां खोज करने में लगे हुए हैं, जिससे इस रेगिस्तान की पहली को सुलझाया जा सके।

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसी तरह क अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः भारत के किस गांव में विदेशियों को नहीं मिलता प्रवेश, जानें

Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Categories