Man of the Match winners in IPL finals: आईपीएल 2023 का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी में खेला गया.2023 के इस संस्करण में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.
आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो अब तक आईपीएल इतिहास में 10 भारतीय क्रिकेटर आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए है.
आईपीएल 2023 का फाइनल इस साल की दो सबसे बेहतरीन टीमों के बीच खेला गया. चेन्नई सुपर किंग्स जहां अब पांच ख़िताब जीत चुकी है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स एक बार चैंपियन बनी है.
आईपीएल 2023 में कौन था प्लेयर ऑफ़ द मैच:
पिछला आईपीएल फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया था. जिसमें चेन्नई के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.
2022 का आईपीएल फाइनल गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था. उस मैच में गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुने गए थे. यह मैच भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला गया था.
हार्दिक ने 30 गेंदों में 34 रन बनाए और चार ओवरों में 17 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए थे. फाइनल 2022 में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया था.
16 आईपीएल फाइनल में रहा है भारतीयों का जलवा:
अब तक खेले गए 15 आईपीएल फाइनल में, भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम रहा है. अभी तक खेले गए 15 फाइनल में से 10 बार भारतीय खिलाड़ी 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुने गए है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले वर्ष 2009 में हारने के बावजूद आईपीएल फाइनल में मैन ऑफ द मैच प्राप्त करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. अभी तक पांच बार विदेशी खिलाड़ियों ने यह अवार्ड जीता है.
आईपीएल फाइनल में मैन ऑफ द मैच विजेता
वर्ष | फाइनल | मैन ऑफ द मैच | विजेता |
2008 | राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | यूसुफ पठान (RR) | राजस्थान रॉयल्स |
2009 | डेक्कन चार्जर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | अनिल कुंबले (RCB) | डेक्कन चार्जर्स |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | सुरेश रैना (CSK) | चेन्नई सुपर किंग्स |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | मुरली विजय (CSK) | चेन्नई सुपर किंग्स |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | मनविंदर बिस्ला (KKR) | कोलकाता नाइट राइडर्स |
2013 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | किरोन पोलार्ड (MI) | मुंबई इंडियंस |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स | मनीष पांडे (KKR) | कोलकाता नाइट राइडर्स |
2015 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | रोहित शर्मा (MI) | मुंबई इंडियंस |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बेन कटिंग (SRH) | सनराइजर्स हैदराबाद |
2017 | मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट | क्रुणाल पांड्या (MI) | मुंबई इंडियंस |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | शेन वॉटसन (CSK) | चेन्नई सुपर किंग्स |
2019 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | जसप्रीत बुमराह (MI) | मुंबई इंडियंस |
2020 | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | ट्रेंट बोल्ट (MI) | मुंबई इंडियंस |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | फाफ डु प्लेसिस (CSK) | चेन्नई सुपर किंग्स |
2022 | गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | हार्दिक पांड्या (GT) | गुजरात टाइटंस |
2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स | डेवोन कॉनवे (CSK) | चेन्नई सुपर किंग्स |
For providing an impactful start when it mattered the most, Devon Conway receives the Player of the Match award 👏🏻👏🏻
Scorecard ▶️ https://t.co/WsYLvLrRhp#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/6AT9egIM7d — IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत में क्या लिखा होता है?
हर साल आईपीएल विजेताओं को मिलने वाली ट्रॉफी पर संस्कृत में 'यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति' (Yatra Pratibha Avsara Prapnotihi) संदेश लिखा होता है जिसका अर्थ होता है 'जहां प्रतिभा और अवसर का मिलन होता है'. सुनहरे रंग वाली ट्रोफी पर पिछले विजेताओं का नाम भी लिखे होते है.