Most Centuries in ICC World Cup 2023: क्रिकेट विश्व कप 2023 में हर दिन कुछ नए रिकॉर्ड बन रहे है. विश्व कप के शुरुआत में ही सर्वोच्च टीम स्कोर, सर्वाधिक रन चेज़, सर्वाधिक शतक और सबसे तेज़ शतक के रिकॉर्ड टूट चुके है.
वहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप में कुल 07 शतक लगा चुके है जो विश्व कप के इतिहास का एक रिकॉर्ड ही है. विश्व कप के इस संस्करण की बात करें तो अभी तक साऊथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक चार शतकों के साथ शीर्ष पर है. डी कॉक ने दक्षिण अफ्रीका के पहले दो मैचों में लगातार 2 शतक बनाए थे.
वहीं डेवोन कॉनवे (न्यूज़ीलैंड), डेविड मालन (इंग्लैंड), अब्दुल्ला शफीक (पाक), एडेन मार्कराम, कुसल मेंडिस, रिजवान, रोहित और सदीरा समरविक्रमा के नाम 1-1 शतक दर्ज है.
यह भी देखें:
ODI World Cup इतिहास के 10 सबसे बड़े उलटफेर कौन से है?
डेवोन कॉनवे ने जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक:
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला शतक गत विजेता इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के फले मैच में ही जड़ा था. कॉनवे ने नाबाद 152 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान कॉनवे ने 121 गेंदों में 19 चौके और तीन छक्के लगाये थे.
वहीं क्रिकेट विश्व कप इतिहास की बात करें तो क्रिकेट विश्व कप का पहला शतक साल 1975 में इंग्लैंड के डेनिस एमिस बनाया था उन्होंने भारत के खिलाफ 137 रनों की पारी खेली थी.
विश्व कप 2023 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:
खिलाड़ी | शतक | पारी | उच्चतम स्कोर |
क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) | 4 | 10 | 174 |
विराट कोहली (भारत) | 3 | 11 | 117 |
रचिन रविन्द्र (न्यूज़ीलैंड) | 3 | 10 | 123* |
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) | 2 | 9 | 201* |
श्रेयस अय्यर (भारत) | 2 | 10 | 128* |
डेरिल जोसेफ मिशेल (न्यूजीलैंड) | 2 | 9 | 134 |
रासी वैन डेर डुसेन (साउथ अफ्रीका) | 2 | 10 | 133 |
डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 2 | 11 | 163 |
ट्रैविस माइकल हेड (ऑस्ट्रेलिया) | 2 | 6 | 120 |
मिशेल रॉस मार्श (ऑस्ट्रेलिया) | 2 | 10 | 177* |
फखर जमां (पाकिस्तान) | 1 | 4 | 126* |
अब्दुल्ला शफीक (पाकिस्तान) | 1 | 8 | 113 |
डेवोन कॉनवे (न्यूज़ीलैंड) | 1 | 10 | 152* |
डेविड मालन (इंग्लैंड) | 1 | 9 | 140 |
एडेन मार्कराम (साउथ अफ्रीका) | 1 | 9 | 106 |
कुसल मेंडिस (श्रीलंका) | 1 | 9 | 122 |
मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान) | 1 | 9 | 131* |
सदीरा समरविक्रमा (श्रीलंका) | 1 | 9 | 108 |
रोहित शर्मा (भारत) | 1 | 11 | 131 |
इसे भी पढ़ें:
ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें
ICC ODI World Cup में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर कौन से है? जानें
क्रिकेट विश्व कप के टॉप 10 शतकवीर | ||||||
रैंक | खिलाड़ी | शतक | पारी | रन | उच्चतम स्कोर | अवधि |
1 | रोहित शर्मा (भारत) | 7 | 28 | 1575 | 140 | 2015-2023 |
2 | सचिन तेंदुलकर (भारत) | 6 | 44 | 2278 | 152 | 1992-2011 |
3 | डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 6 | 29 | 1527 | 178 | 2015-2023 |
4 | विराट कोहली (भारत) | 5 | 37 | 1795 | 117 | 2011-2023 |
4 | कुमार संगकारा (श्रीलंका) | 5 | 35 | 1532 | 124 | 2003-2015 |
5 | रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 5 | 42 | 1743 | 140* | 1996-2011 |
6 | सौरव गांगुली (भारत) | 4 | 21 | 1006 | 183 | 1999-2007 |
7 | एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) | 4 | 22 | 1207 | 162* | 2007-2015 |
8 | मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया) | 4 | 22 | 1004 | 130 | 1992-1999 |
9 | तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) | 4 | 25 | 1112 | 161* | 2007-2015 |
10 | महेला जयवर्धने (श्रीलंका) | 4 | 34 | 1100 | 115* | 1999-2015 |
11 | क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) | 4 | 24 | 995 | 174 | 2015-2023 |
यह भी पढ़ें:
ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें