Mahatma Gandhi Family Tree: ये हैं महत्मा गांधी के वंशज, पढ़ें कितना बड़ा है गांधी जी का परिवार

Mahatma Gandhi Family Tree: महात्मा गांधी यानि कि हमारे राष्ट्रपिता, जिनकी हर साल 2 अक्टूबर को जयंती मनाई जाती है, अपने आदर्शों के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। गांधी ने अहिंसा का रास्ते पर चलते हुए स्वतंत्रता संग्राम में जान फूंक दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कई सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी अपनी आवाज बुलंद की, जिसमें हरिजन समुदाय के लिए आवाज उठाने से लेकर अमीर-गरीब का अंतर तक शामिल है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि वर्तमान में गांधी जी के वंशज कौन हैं और उनका पूरा फैमिली ट्री क्या है। कुछ इसी तरह के सवालों का जवाब जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

Kishan Kumar
Oct 2, 2023, 10:00 IST
महात्मा गांधी का परिवार
महात्मा गांधी का परिवार

Mahatma Gandhi Family Tree: हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। गांधी जी ने न सिर्फ देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जान फूंक दी, बल्कि अहिंसा के रास्ते को अपनाते हुए वह देश में अन्य लोगों के लिए भी आदर्श बने।

आज हर सरकारी कार्यालयों से लेकर भारतीय नोटों पर हमें महात्मा गांधी की तस्वीर देखने को मिल जाएगी। हालांकि, क्या आपको हमारे राष्ट्रपिता के पूरे परिवार के बारे में पता है। वर्तमान में गांधी जी के परिवार से कौन हैं, जो उनके वंशज हैं। इस तरह के सवालों का जवाब जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

 

पहली पीढ़ी

महात्मा गांधी के दादा यानि उत्तमचंद गांधी का विवाह लक्ष्मीबा से हुआ, जिनके पुत्र करमचंद उत्तमचंद गांधी थे। करमचंद उत्तमचंद गांधी के पुत्र थे, मोहनदास करमचंद गांधी, जिनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को हुआ था। 

 

1883 में हो गई थी शादी

महात्मा गांधी की साल 1883 में कस्तूबरा से शादी हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एक बच्चा हुआ। हालांकि, उनका यह बच्चा अधिक दिनों तक जीवित नहीं रह सका। 

 

गांधी जी के चार बेटे

गांधी जी की दूसरी पीढ़ी की बात करें, तो  1888 में हरिलाल, 1892 में मणीलाल, 1897 में रामदास और 1900 में देवदास पुत्र हुए। 



गांधी जी के पौते

गांधी जी की चौथी पीढ़ी की बात करें, तो साल 1934 में मणिलाल गांधी के पुत्र हुए अरूण मणिलाल गांधी, जो कि पेशे से एक लेखक थे। मणिलाल का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। वहीं, उनके तीसरे पुत्र रामदास गांधी के पुत्र कनु गांधी का 1928 में जन्म हुआ। महात्मा गांधी के चौथे पुत्र देवदास गांधी के तीन पुत्र हुए, जो कि राजमोहन गांधी, रामचंद्र गांधी और गोपालकृष्ण गांधी थे। 

 

1960 में हुआ तुषार गांधी का जन्म

अरूण मणिलाल गांधी ने सुनंदा से शादी की, जिसके बाद साल 1960 में तुषार अरूण गांधी का जन्म हुआ। तुषार गांधी के पुत्र विवान गांधी और बेटी कस्तूरी गांधी हैं। वहीं, महात्मा गांधी के पुत्र हरिलाल गांधी के चार पुत्र थे कांतिलाल गांधी, जिनके पुत्र थे शांति गांधी, जिनकी तीन पुत्रियां एन गांधी, अनीता गांधी और अंजलि गांधी हैं। 

 

पढ़ेंः Gandhi Jayanti 2023 Importance: महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ अहम तथ्य, जानें

पढ़ेंः Gandhi Jayanti 2023: ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ अभियान क्या है, जानें

 

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Related Stories

Latest Education News

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
Accept