लोकसभा सदस्यों की पार्टीवार सूची 2019

17 वें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद; नरेंद्र मोदी भारत के 15 वें प्रधानमंत्री बने हैं. 17 वें लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है. भारतीय जनता पार्टी ने 543 सीटों में से 303 सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने 52 सीटें जीतने के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है.
यहाँ यह बताना जरूरी है कि लोकसभा में अधिकतम सीटें 552 हो सकती हैं; जिनमें राज्यों से 530, केंद्र शासित प्रदेशों से 20 और 2 नामित सदस्य शामिल हैं.
17 वीं लोकसभा के लिए, विभिन्न राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से लोकसभा के लिए कुल 543 सदस्य चुने गये हैं.
इन 543 सीटों को 36 विभिन्न राजनीतिक दलों ने जीता है. इस लेख में हमने सभी सीट विजेता पार्टियों के नाम प्रकाशित किये हैं.
लोकसभा सीट जीतने वाले राजनीतिक दलों के नाम हैं;
पार्टी |
सीटें |
वोट शेयर (%) |
1. भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
303 |
55.80 |
2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) |
52 |
9.58 |
3. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) |
24 |
4.42 |
4. युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSR Congress) |
22 |
4.05 |
5. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) |
22 |
4.05 |
6. शिव सेना (SS) |
18 |
3.31 |
7. जनता दल (यूनाइटेड) (JD)(U) |
16 |
2.95 |
8. बीजू जनता दल (BJD) |
12 |
2.21 |
9. बहुजन समाज पार्टी (BSP) |
10 |
1.84 |
10. तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) |
9 |
1.66 |
11. लोक जनशक्ति पार्टी (LJSP) |
6 |
1.10 |
12. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) |
5 |
0.92 |
13. समाजवादी पार्टी (SP) |
5 |
0.92 |
14. निर्दलीय |
4 |
0.74 |
15. इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) |
3 |
0.55 |
16. जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (J&KNC) |
3 |
0.55 |
17. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI (M) |
3 |
0.55 |
18. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) |
3 |
0.55 |
19. शिरोमणि अकाली दल (SAD) |
2 |
0.37 |
20. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) |
2 |
0.37 |
21. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) |
2 |
0.37 |
22. अपना दल (Apna Dal) |
2 |
0.37 |
23. अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (AIUDF) |
1 |
0.18 |
24. ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन(AJSU) |
1 |
0.18 |
25. आम आदमी पार्टी (AAP) |
1 |
0.18 |
26. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) |
1 |
0.18 |
27. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) |
1 |
0.18 |
28. केरला कांग्रेस (M)(KC(M)) |
1 |
0.18 |
29. जनता दल (सेक्युलर) (जद (एस)) |
1 |
0.18 |
30. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) |
1 |
0.18 |
31. मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) |
1 |
0.18 |
32. राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (NDPP) |
1 |
0.18 |
33. नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) |
1 |
0.18 |
34. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) |
1 |
0.18 |
35. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) |
1 |
0.18 |
36. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) |
1 |
0.18 |
37. विदुथलाई चिरुथिगाल काची(VCK) |
1 |
0.18 |
17वें लोकसभा चुनाव 2019 में, सिर्फ 36 पार्टियों ने 539 लोकसभा सीटें जीती हैं जबकि 4 सीटें निर्दलीय खाते में गयीं हैं. उपरोक्त सूची से पता चलता है कि केवल 9 पार्टियों ने दोहरे अंक में सीटें जीतीं हैं जबकि बाकि के दलों ने सिर्फ सिंगल डिजिट में सीटें जीतीं हैं.
अप्रैल 2019 तक, भारत में राष्ट्रीय दलों की संख्या 8 थी, राज्य मान्यता प्राप्त दलों की संख्या 35, और भारत में क्षेत्रीय दल लगभग 329 थी.
नोट: राष्ट्रीय दलों और राज्य दलों की संख्या चुनावों के बाद बदलती रहती है; इसलिए भविष्य में उपर्युक्त संख्या बदल सकती है. उल्लेखनीय है कि भारत की 8 वीं राष्ट्रीय पार्टी नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) है. यह पूर्वोत्तर क्षेत्र से पहली राष्ट्रीय पार्टी है.
ऐसे ही और लेखों को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
भारत के कैबिनेट मंत्रियों की सूची 2019
जानिये कैसे तय होता है कि लोक सभा में कौन सांसद कहाँ बैठेगा?