समुद्र में दो किलोमीटर नीचे मौजूद है दुनिया का आंठवा महाद्वीप Zealandia, वैज्ञानिकों ने 375 साल बाद की पुष्टि

वैज्ञानिकों ने 375 साल गुजरने के बाद खोए हुए महाद्वीप Zealandia को लेकर पुष्टि कर दी है। यह महाद्वीप करीब 1.89 मिलियन वर्ग मील में फैला हुआ है, जो कि पानी से दो किलोमीटर नीचे है। इस लेख के माध्यम से हम आपको इस नए महाद्वीप की कहानी की बारे में बताएंगे।
आठवां महाद्वीप
आठवां महाद्वीप

आपने दुनिया के सात महाद्वीपों के बारे में पढ़ा व सुना होगा। वहीं, आठवें महाद्वीप Zealandia का अस्तित्व अक्सर वैज्ञानियों के शोध का विषय हुआ करता था। हालांकि, 375 सालों बाद वैज्ञानिकों ने Zealandia के अस्तित्व को लेकर अपनी मुहर लगा दी है। यह महाद्वीप 1.89 मिलियन वर्ग मील में फैला हुआ है। इस लेख के माध्यम से हम आपको Zealandia महाद्वीप की जानकारी बताएंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 



105 मिलियन वर्ष पहले Gondwana Land से हुआ था अलग

Zealandia करीब 105 मिलियन वर्ष पहले सुपर महाद्वीप गोंडवाना लैंड का हिस्सा हुआ करता था, जिसमें पिछले 500 मिलियन वर्ष से पश्चिमी अंटार्कटिका और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया हिस्सा हैं। हालांकि, बाद में यह गोंडवाना लैंड से अलग हुआ और समुद्र की लहरों की बीच सागर में समा गया। शोधार्थी आज भी इसके अलग होने के विषय को लेकर शोध कर रहे हैं। 

 

1642 में पहली बार सामने आया था अस्तित्व

Zealandia महाद्वीप का अस्तित्व पहली बार 1642 में सामने आया था, जब एक डच बिजनेसमैन और नाविक एबल टैसमैन Great Southern Continent की खोज में निकले थे। हालांकि, वह न्यूजीलैंड के दक्षिणी आईलैंड पर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर स्थानीय निवासी ने उन्हें आसपास की जगहों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पूर्वी दिशा की ओर Zealandia के अस्तित्तव को लेकर भी बताया। हालांकि, वैज्ञानिकों ने यह बात मानने में करीब 400 साल लगा दिए। 

 

Jagranjosh

साल 2017 में हुई पुष्टि

साल 2017 में भूवैज्ञानिकों ने माना कि Zealandia  महाद्वीप का अस्तित्व है, जिसका अधिकांश भाग पानी में है, जो कि 6560 फीट यानि करीब दो किलोमीटर पानी के नीचे हैं। Zealand क्राउन रिसर्च इंस्टीट्यूट के भूवैज्ञानी एंडी ने यह बात मानी कि Zealandia एक ऐसा उदाहरण है, जो बताता है कि किसी भी चीज को पता चलने में कितना समय लग सकता है। हालांकि, शोधार्थी अभी भी इसके गोंडवाना लैंड से अलग होने की वजहों को ढूंढ रहे हैं। 



तीन Territories का घर है Zealandia 

एक अन्य भूविज्ञानी निक मोरटाइमर के मुताबिक, अलग-अलग महाद्वीप बहुत से देशों का घर है, लेकिन Zealandia सिर्फ तीन Territories का घर है। वहीं, यह आठवें महाद्वीप के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, इसका अधिकांश हिस्सा पानी में डूबा होने का बाद भी यह धरती की बनावट को लेकर कई राज के साथ है,  जिस पर शोधार्थी काम कर रहे हैं। 



हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। सामान्य अध्ययन के अन्य लेखों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः जानें कहां है दुनिया का अनोखा गांव, जहां महीनों तक सोते रहते हैं लोग

Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Categories