भारत की 10 सबसे लंबी नदियाँ कौन सी हैं?

नदी भूतल पर प्रवाहित एक जलधारा है, जिसका स्रोत प्रायः कोई झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी होता है तथा किसी सागर अथवा झील में गिरती है। किसी भी अर्थव्यवस्था के विकास में नदियाँ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारत नदियों का देश है। भारत की नदियों को चार समूहों में वर्गीकृत किया जा सकता है जैसे :- हिमालय से निकलने वाली नदियाँ; दक्षिण से निकलने वाली नदियाँ; तटवर्ती नदियाँ; अंतर्देशीय नालों से द्रोणी क्षेत्र की नदियाँ। अधिकांश भारतीय नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती हैं लेकिन भारत में केवल तीन नदियाँ जैसे नर्मदा, माही और ताप्ती नदी जो पूर्व से पश्चिम को ओर बहती है तथा अरब सागर में विलीन हो जाती है।
भारत की 10 सबसे लंबी नदियाँ
10. ताप्ती नदी
लंबाई (कि.मी):724
उद्गम स्थल: मुलताई (मूलतापी भी कहते हैं) निकट बैतूल, सतपुड़ा पर्वत
सहायक नदियाँ: पूर्णा नदी, गिरना नदी, गोमई नदी, पंजारा नदी, पेधी नदी, अरना नदी
जल निर्वहन स्थान: खम्भात की खाड़ी (अरब सागर)
9. कावेरी नदी
लंबाई (कि.मी): 800
उद्गम स्थल: तालकवेरी, कोडगु, पश्चिमी घाट
सहायक नदियाँ: (बाएँ) हेमावती, शिम्सा, अर्कावती; (दाएँ) काबिनी, भवानी, नोय्यल, अमरावती
जल निर्वहन स्थान: कावेरी डेल्टा, बंगाल की खाड़ी, भारत
8. महानदी
लंबाई (कि.मी): 851
उद्गम स्थल: सिहवा रायपुर छत्तीसगढ़
सहायक नदियाँ: (बाएँ) शिवनाथ, पैरी, सोंढुर, हसदेव, अरपा; (दाएँ) जोंक, जोंक, खारून
जल निर्वहन स्थान: बंगाल की खाड़ी
7. नर्मदा नदी
लंबाई (कि.मी): 1312
उद्गम स्थल: नर्मदा कुंड अमरकंटक, अनूपपुर जिला मध्यप्रदेश, भारत
सहायक नदियाँ: (बाएँ) बरनार, बंजर, शेर, शक्कर, दूधी, तवा, गंजाल, छोटी तवा, कुन्दी, देव, गोई; (दाएँ) हिरन, तिन्दोली, बरना, चन्द्रकेशर, कानर, मान, ऊटी, हथनी
जल निर्वहन स्थान: खम्भात की खाड़ी (अरब सागर)
6. यमुना नदी
लंबाई (कि.मी):1376
उद्गम स्थल: यमुनोत्री, बन्दरपूँछ चोटी, उत्तरकाशी जिला, उत्तराखण्ड, भारत
सहायक नदियाँ: (बाएँ) टोंस, हिंडन, शारदा, कुंता, गिरि, ऋषिगंगा, हनुमान गंगा; (दाएँ) चम्बल, बेतवा, केन, सिंध
भारतीय नदियों के प्राचीन और आधुनिक नामों की सूची
5. कृष्णा नदी
लंबाई (कि.मी):1400
उद्गम स्थल: यह पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है।
सहायक नदियाँ: तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मूसी और भीमा
जल निर्वहन स्थान: बंगाल की खाड़ी
4. गोदावरी नदी
लंबाई (कि.मी):1465
उद्गम स्थल: इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है।
सहायक नदियाँ: (बाएँ) बाणगंगा, कादवा, शिवना, पूर्णा, कदम, प्राणहिता, इंद्रावती, तालिपेरु, सबरी; (दाएँ) नासार्दी, दरना, प्रवरा, सिंदफाना, मांजरा, मनेर, किन्नारासनी
जल निर्वहन स्थान: बंगाल की खाड़ी
3. गंगा नदी
लंबाई (कि.मी): 2525
उद्गम स्थल: गंगोत्री हिमनद, उत्तराखण्ड, भारत
सहायक नदियाँ: (बाएँ) महाकाली, करनाली, कोसी, गंडक, घाघरा; (दाएँ) यमुना, सोन नदी, महानंदा
जल निर्वहन स्थान: बंगाल की खाड़ी
2. ब्रह्मपुत्र नदी
लंबाई (कि.मी): 2900
उद्गम स्थल: इसका उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है।
सहायक नदियाँ: (बाएँ) दिबांग नदी, लोहित नदी, धनसिरी नदी, कोलोंग नदी; (दाएँ) कामेंग नदी, मानस नदी, बेकी नदी, रैडक नदी, जलंधाका नदी, तीस्ता नदी, सुबनसिरी नदी
जल निर्वहन स्थान: बंगाल की खाड़ी
1. सिन्धु नदी
लंबाई (कि.मी): 2900
उद्गम स्थल: इसका उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है।
सहायक नदियाँ: (बाएँ) ज़ांस्कर नदी, सुरु नदी, सुन नदी, झेलम नदी, चिनाब नदी, रावी नदी, ब्यास नदी, सतलज नदी, पानजनाद नदी; (दाएँ) श्योक नदी, हुनजा नदी, गिलगित नदी, स्वात नदी, कुनार नदी, काबुल नदी, कुर्रम नदी, गोमल नदी,, झोब नदी
जल निर्वहन स्थान: अरब सागर
भारत का राष्ट्रीय जल मिशन क्या है?
भारत की 10 सबसे लंबी नदियों की सूची
नदियों के नाम |
लंबाई (कि.मी) |
1. सिंधु नदी |
2900 |
2. ब्रह्मपुत्र नदी |
2900 |
3. गंगा नदी |
2525 |
4. गोदावरी नदी |
1465 |
5. कृष्णा नदी |
1400 |
6. यमुना नदी |
1376 |
7. नर्मदा नदी |
1312 |
8. महानदी नदी |
851 |
9. कावेरी नदी |
800 |
10. ताप्ती नदी |
724 |