उत्तर प्रदेश के 10 सबसे छोटे जिले कौन-से हैं, यहां जानें
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर के साथ देश के 7.7 फीसदी हिस्से में मौजूद है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के 10 सबसे छोटे जिले कौन-से हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए विश्व विख्यात है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी आते हैं और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से करीब से रूबरू होते हैं। यहां के हर गांव, शहर और जिले का अपना समृद्ध इतिहास रहा है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के 10 सबसे छोटे जिले कौन-से हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
यूपी का परिचय
उत्तर प्रदेश को पूर्व में उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, बाद में ब्रिटिश ने इसका नाम बदलकर संयुक्त प्रांत कर दिया। देश आजाद हुआ, तो साल 1950 में प्रदेश का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। नवंबर, 2000 में इसमें से एक अलग राज्य का गठन किया गया, जिसे उत्तरांचल नाम दिया गया। वहीं, साल 2006 में यह उत्तराखंड हो गया।
यूपी में कुल कितने जिले हैं
उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। प्रदेश में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण, 75 नगर पंचायत और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।
यूपी के 10 सबसे छोटे जिलों की लिस्ट
-हापुड़ (Hapur): यह उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला माना जाता है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। जिले को स्टील सिटी के रूप में भी जाना जाता है।
-गाजियाबाद (Ghaziabad): गाजियाबाद जिला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का प्रमुख हिस्सा है। यह प्रदेश का दूसरा सबसे छोटा जिला है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 1,034 वर्ग किलोमीटर है।
-भदोही (Bhadohi) / संत रविदास नगर: यह जिला कालीन उद्योग के लिए जाना जाता है। जिले का कुल एरिया करीब 1,116 वर्ग किलोमीटर है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ जगहों पर इस जिले को दूसरा सबसे छोटा जिला माना जाता है।
-शामली (Shamli): शामली जिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख जिला है। जिले का कुल एरिया लगभग 1,167.5 वर्ग किलोमीटर है।
-गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar):यह जिला प्रदेश का सबसे पढ़ा-लिखा जिला है, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी शामिल हैं। जिले का क्षेत्रफल लगभग 1,269 वर्ग किलोमीटर है।
-बागपत (Baghpat): बागपत जिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में शामिल है। इसका कुल एरिया 1,321 वर्ग किलोमीटर है।
-मऊ (Mau): यह जिला पूर्वी उत्तर प्रदेश में आता है और कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। जिले का कुल एरिया 1,713 वर्ग किलोमीटर है।
-हाथरस (Hathras): इस जिले को हींग उद्योग के लिए जाना जाता है। जिले का कुल एरिया 1,752 वर्ग किलोमीटर है।
-कौशांबी (Kaushambi): कौशांबी जिला दाल प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है। जिला का कुल एरिया1,837 वर्ग किलोमीटर है।
-फर्रुखाबाद (Farrukhabad): यह जिला कपड़ा छपाई के लिए जाना जाता है। जिले का कुल एरिया करीब2,279 वर्ग किलोमीटर है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.