Explainer

UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल हुए भारत के दो स्थल, संख्या बढ़कर हुई 42

हाल ही में जारी वर्ल्ड हेरिटेज साइट की नई लिस्ट में शांतिनिकेतन और कर्नाटक स्थित ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह को शामिल किया गया है. इसके साथ ही भारत में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइटों की संख्या बढ़कर 42 हो गयी है. यूनेस्को के अनुसार, विश्व धरोहर समिति का विस्तारित 45वां सत्र 10 से 25 सितंबर तक रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित किया जा रहा है.
भारत में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट
भारत में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट लिस्ट में भारत के दो और एतिहासिक स्थल शामिल हो गया है. हाल ही में जारी नई लिस्ट में शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध स्थल जहां कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती का निर्माण किया था, को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट लिस्ट में शामिल किया गया है.

साथ ही कर्नाटक स्थित ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है.        

यूनेस्को के अनुसार, विश्व धरोहर समिति का विस्तारित 45वां सत्र 10 से 25 सितंबर तक रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित किया जा रहा है. 16 सितंबर से नए नामों को इस लिस्ट में जोड़ा जा रहा है.    

इसके साथ ही भारत में वर्ल्ड हेरिटेज साइटों की संख्या बढ़कर 42 हो गयी है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहा कि सभी भारतीयों के लिए "गर्व का क्षण" साथ ही उन्होंने कहा कि “खुशी है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के दृष्टिकोण और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है.

शांतिनिकेतन के बारें में:

शांतिनिकेतन की स्थापना 1901 में की थी. शांतिनिकेतन एक आवासीय विद्यालय और प्राचीन भारतीय परंपराओं पर आधारित कला का केंद्र था. कोलकाता से लगभग 160 किलोमीटर दूर स्थित शांतिनिकेतन की शुरुआत रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेन्द्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित एक आश्रम के रूप में हुई थी.

1921 में शांतिनिकेतन में एक 'विश्व विश्वविद्यालय' की स्थापना की गई, जिसे बाद में 'विश्व भारती' के नाम से मान्यता मिली थी. विश्वभारती बंगाल का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय है जिसके चांसलर प्रधानमंत्री हैं.

वर्ष 2010 में, केंद्र ने पहली बार शांतिनिकेतन के लिए विश्व विरासत लिस्ट में शामिल करने का प्रयास किया गया था. उसके बाद 2021 में फिर से इसके लिए अभियान चलाया गया. इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक डोजियर तैयार कर यूनेस्को को प्रस्तुत किया जिसके बाद यह फैसला लिया गया.
प्रसिद्ध संरक्षण वास्तुकार, आभा नारायण लांबा ने शांतिनिकेतन के यूनेस्को नामांकन के लिए डोजियर तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह: 

कर्नाटक स्थित ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है. इसके साथ ही भारत में यूनेस्को विश्व धरोहरों की संख्या बढ़कर 42 हो गयी है. होयसल मंदिर 12वीं-13वीं शताब्दी में बनाए गए थे, जो कला एवं साहित्य के संरक्षक माने जाने वाले होयसल राजवंश की राजधानी थी.

भारत में वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट:

क्र. सं साइट  राज्य
1 आगरा का किला उत्तर प्रदेश
2 अजंता की गुफाएँ महाराष्ट्र
3 एलोरा की गुफाएँ महाराष्ट्र 
4 ताज महल उत्तर प्रदेश 
5 महाबलीपुरम के स्मारकों का समूह तमिलनाडु
6 सूर्य मंदिर, कोणार्क ओडिशा
7 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम
8 केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान
9 मानस वन्यजीव अभयारण्य असम
10 गोवा के चर्च और कॉन्वेंट गोवा
11 फ़तेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश
12 हम्पी में स्मारकों का समूह कर्नाटक
13 खजुराहो स्मारक समूह मध्य प्रदेश
14 एलिफेंटा गुफाएँ महाराष्ट्र
15 महान जीवंत चोल मंदिर तमिलनाडु
16 पत्तदकल में स्मारकों का समूह कर्नाटक 
17 सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल
18 नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड
19 साँची में बौद्ध स्मारक मध्य प्रदेश
20 हुमायूँ का मकबरा दिल्ली
21 कुतुब मीनार और उसके स्मारक दिल्ली
22 भारत के र्वतीय रेलवे तमिलनाडु
23 बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर बिहार
24 भीमबेटका के शैलाश्रय मध्य प्रदेश 
25 चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क गुजरात
26 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस) महाराष्ट्र
27 लाल किला परिसर दिल्ली
28 जंतर मंतर, जयपुर राजस्थान
29 पश्चिमी घाट महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल
30 राजस्थान के पहाड़ी किले राजस्थान 
31 ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र हिमाचल प्रदेश
32 रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी), पाटन गुजरात
33 नालन्दा महाविहार का पुरातत्व स्थल बिहार 
34 कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान सिक्किम
35 ले कोर्बुज़िए का वास्तुशिल्प कार्य चंडीगढ़
36 अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर गुजरात
37 मुंबई का विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको पहनावा महाराष्ट्र
38 जयपुर शहर राजस्थान
39 धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर गुजरात
40 काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर तेलंगाना
41 शांति निकेतन    पश्चिम बंगाल
42
होयसल के पवित्र मंदिर समूह कर्नाटक

इसे भी पढ़ें:

कौन-कौनसी टीमों ने सर्वाधिक बार जीता है एशिया कप? जानें











 

Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Categories