क्या होती है ‘OK’ की फुलफॉर्म, यहां इतिहास भी जानें
आप अक्सर बातचीत के दौरान ‘OK’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। यह शब्द खासतौर पर तब कहा जाता है, जब सब कुछ ठीक होता है। हालांकि, क्या आप इसकी फुलफॉर्म के बारे में जानते हैं। इस लेख में हम इसके इतिहास को भी जानेंगे।
भारत से लेकर विदेशों में एक शब्द बहुत ही कॉमन है और वह है ‘OK’। यह वह शब्द, जिसे शायद प्रतिदिन ही बोला जाता होगा। बातचीत के दौरान अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। फोन से लेकर सीधे संवाद में यह शब्द आम हो गया है। हालांकि, बहुत ही कम लोग हैं, जो इसकी उत्पत्ति और इसकी फुलफॉर्म के बारे में जानते हैं। क्या है ‘OK’ का इतिहास और क्या होती है इसकी फुलफॉर्म, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
निश्चित नहीं है फुलफॉर्म
आपको बता दें कि ‘OK’ की कोई निश्चित फुलफॉर्म नहीं होती है। ऐसे में यह एक संक्षिप्त शब्द भी नहीं है। दरअसल, यह एक व्यंग्यात्मक अभिव्यक्ति के लिए होता है। हालांकि, कुछ पुराने लेख उठाकर देखें, तो हमें "Oll Korrect" देखने को मिलता है।
क्या है OK का इतिहास
OK शब्द के इतिहास की बात करें, तो यह अमेरिका में बोस्टन अखबारों से लोकप्रिय हुआ था। दरअसल, 1830 के समय में जानबूझकर अखाबरों में स्पेलिंग को जानबझकर गलत लिखा जाता था। यह मजाकिया तौर पर लिखा जाता था और इसे लोग खूब पसंद करते थे। इसके तहत सब कुछ सही को अंग्रेजी में All Correct को Oll Correct लिखा गया। यह शॉर्ट फॉर्म में OK लिखा गया। इस शब्द को अमेरिका में खूब पसंद किया गया और धीरे-धीरे इसे बाकी देशों में अपनाया गया। वहीं, समय के साथ यह पूरे दुनिया में फैलता गया।
कुछ अन्य प्रचलन इस प्रकार हैः
OK को लेकर कुछ अन्य प्रचलन भी हैं, जो कि इस प्रकार हैंः
-जर्मन भाषा में इसे "Ohne Korrektur," कहा जाता है। इसका अर्थ "बिना सुधार के।" होता है।
-वहीं, ग्रीक भाषा में "Ola Kala," कहा गया है, जिसका अर्थ है "सब कुछ अच्छा है।" हालांकि, इन शब्दों को स्वीकार नहीं किया गया।
यह भी होती है फुलफॉर्म
कुछ जगहों पर OK की फुलफॉर्म को Objections Killed भी कहा गया है। हालांकि, इसके प्रमाण नहीं मिलते हैं। यही वजह है कि ओके की फुलफॉर्म को ऑल करेक्ट ही माना गया है।
पढ़ेंःभारत का इकलौता शहर, जिसे उल्टा लिखो या सीधा, नहीं बदलता है नाम
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.