भारत का कौन-सा जिला 4 राज्यों से साझा करता है सीमा, जानें

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आपको अलग-अलग खासियत देखने को मिलेगी। उदाहरण के तौर पर भारत का सबसे बड़ा राज्य या सबसे छोटा राज्य। इसके अलावा अलग-अलग जिलों की अपनी पहचान है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत का ऐसा कौन-सा जिला है, जो कि 4 राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस जिले के बारे में जानेंगे।
भारत का जिला
भारत का जिला

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी संस्कृति, समृद्ध इतिहास और सरस-संस्कृति है। इसके अलावा राज्यों में आपको कई तरह की विशेषताएं देखने को मिल जाएंगी। उदाहण के तौर पर भारत के किसी राज्य का कोई जिला सबसे बड़ा जिला, तो जिला सबसे छोटा जिला है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला देशी घी के लिए है प्रसिद्ध, जानें



वहीं, कुछ जिलों में घूमने-फिरने के लिए बहुत सी चीजें हैं, तो कुछ जिलों में घूमने-फिरने के लिए केवल गिनती की ही चीजें मिलती हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत का एक जिला ऐसा भी है, जो कि अन्य जिलों के साथ-साथ चार राज्यों से भी सीमा साझा करता है। कौन-सा है यह जिला और किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

किस राज्य में है भारत का यह जिला

सबसे पहला सवाल यह है कि भारत में यह अनोखा जिला किस राज्य में स्थित है। आपको बता दें कि भारत का यह जिला उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। उत्तर प्रदेश राज्य भारत में इकलौता राज्य है, जिसमें सबसे अधिक यानि 75 जिले हैं। यहां हर जिले की अपनी कहानी और इतिहास है। अब जानते हैं कि कौन-सा है यह जिला, जो कि चार राज्यों के साथ सीमा साझा करता है।

 

Jagranjosh

कौन-सा जिला साझा करता है सीमा

उत्तर प्रदेश राज्य में सोनभद्र जिला एक ऐसा जिला है, जो कि 4 राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। यह जिला उत्तर प्रदेश राज्य में ही दक्षिणपूर्व में पड़ता है, जो कि उत्तर-पश्चिम में मिर्जापुर, उत्तर में चंदौली, बिहार के कैमूर और रोहतास जिला, झारखंड में गढ़वा,कोरिया और सर्गुजा जिले से सीमा साझा करता है। वहीं, दक्षिण में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से सीमा साझा करता है। यह एक औद्योगिक क्षेत्र भी है, जहां पर आपको बॉक्साइट, चूना पत्थर, सोना और कोयला जैसे खनिज मिलते हैं। 

 

कौन बनेगा करोड़पति में पूछा गया था सवाल

आपको बता दें कि देश के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति में भी यह सवाल पूछा गया था। सवाल में पूछा गया था कि भारत का कौन-सा जिला चार राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। वहीं, इस सवाल की पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये रखी गई थी। आपको यह भी बता दें कि सोनभद्र जिला भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला भी है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘गुड़’ के लिए है मशहूर, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला 'बिंदी' के लिए है मशहूर, जानें



Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Categories