भारत के किस शहर में बनती है दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, जानें

भारत के यदि पारंपरिक खाने की बात करें, तो यह रोटी को शामिल किए बिना पूरा नहीं होता है। उत्तर भारत समेत विभिन्न राज्यों में खाने में रोटी का अहम स्थान है। यही वजह है कि रोटी के ऊपर फिल्मों से लेकर कई कहावतें भी लिखी गई हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनती है। यदि नहीं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम भारत की सबसे बड़ी रोटी के बारे में जानेंगे।
दुनिया की सबसे बड़ी रोटी
दुनिया की सबसे बड़ी रोटी

भारत में जब भी पारंपरिक खाने की बात होती है, तो इसमें रोटी को भी जोड़ा जाता है। खासतौर पर उत्तर भारत समेत विभिन्न राज्यों में रोटी खाने में सबसे प्रमुख है। यही वजह है कि भारतीय राज्यों में रोटी के बिना रात के खाने को पूरा नहीं माना जाता है।

रोटी के महत्व को देखते हुए कई बॉलीवुड फिल्मों से लेकर प्रसिद्ध कवियों और लेखकों ने रोटी का अपनी रचनाओं में जिक्र भी किया है। क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे रोटी भारत के किस शहर में बनती है। यदि नहीं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम भारत में बनने वाली दुनिया की सबसे बड़ी रोटी के बारे में जानेंगे।

आपको यह भी बता दें कि इस रोटी का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

पढ़ेंः  2 June ki Roti: क्या होता है 2 जून की रोटी का महत्व और क्यों कही जाती है यह कहावत, जानें

भारत में कहां बनती है सबसे बड़ी रोटी 

आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी रोटी भारत के गुजरात राज्य के जामनगर शहर में बनाई जाती है। अपने सबसे बड़े आकार के कारण यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 

क्यों बनाई जाती है बड़ी रोटी

गुजरात के जामनगर में जलाराम बापा की जयंती के अवसर पर जलाराम मंदिर में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई जाती है।

यह काम जलाराम मंदिर के जीर्णोधार कमेटी की ओर से किया जाता है। 

कितना होता है रोटी का वजन

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने के लिए तीन से चार महिलाएं जुटती हैं, जो कि एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद रोटी को तैयार करती हैं, जिसका वजन 145 किलो तक होता है।

इस रोटी को बनाने के लिए एक बड़े तवे के साथ कई सारी भट्टियों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे रोटी की अच्छी तरह से सिकाई हो सके। वहीं, रोटी को सेकने के लिए भी कई लोग मिलकर इस रोटी को सेकते हैं। रोटी बनने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है, जिससे इसे आसानी से खाया जा सके। एक बार में कई लोग इस रोटी का सेवन भी करते हैं।   

 

Jagranjosh

गिनीज बुक में दर्ज हुआ है नाम

आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनने के बाद इसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। इसके बाद से इस रोटी को विश्वभर में प्रसिद्धी मिली थी। इस रोटी को बनते हुए देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पर पहुंचते हैं। वहीं, इस रोटी को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो वायरल हैं। यही वजह है कि यहां पहुंचने पर लोग अपने कैमरे में रोटी को कैद करते हैं।

क्या आपको भारत के सबसे बड़े नेशनल पार्क के बारे में पता है। यदि नहीं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भारत के सबसे बड़े नेशनल पार्क और वहां पाए जाने एक विशेष जानवर के बारे में जानें। 

पढ़ेंः कौन-सा है भारत का सबसे बड़ा National Park, जानें

Get the latest General Knowledge and Current Affairs from all over India and world for all competitive exams.
Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Categories