World’s Largest Cave: जानें कहा है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, 9 किलोमीटर है लंबाई

World’s Largest Cave: दुनिया में प्रकृति का अपना अस्तित्व है। अपनी अदुभुत बनावट और सुदंरता की वजह से प्रकृति हमेशा से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती रही है। इस कड़ी में कुछ जगहों पर मौजूद प्रकृति की बनावट हमें अचंभे में डाल देती है। झील, झरने, नदी और गुफाएं भी प्रकृति का ही हिस्सा है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया की सबसे बड़ी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस गुफा की लंबाई नौ किलोमीटर तक बताई जाती है। कहां है यह गुफा और क्या-क्या हैं विशेषताएं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
वियतनाम में है गुफा
दुनिया की सबसे गुफा वियतनाम में मौजूद है। इस गुफा का नाम Hang Son Doong Cave है। खास बात यह है कि इस गुफ के एक सिरे से पहुंचने पर आप नौ किलोमीटर की लंबी यात्रा करने के बाद बाहर निकलते हैं। ऐसे में इस दौरान आपको गुफा में बहुत से सुंदर प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे।
गुफा के अंदर मौजूद है बहता पानी
इस गुफा में पहुंचने पर आपको बहता पानी भी देखने को मिलेगा। हालांकि, इसकी गहराई अधिक नहीं है। यहां पहुंचने वाले लोग पानी से ही रास्ता पार करते हैं। कुछ तस्वीरों में यहां पर नांव भी देखी गई है।
इस तरह खोजी गई थी गुफा
दरअसल, इस गुफा को सबसे पहले स्थानीय निवासी हो खान ने साल 1991 में देखा था, जो कि उस समय वहां चूने के पत्थर को तोड़ रहे थे। इस बीच उन्हें ठोकर लगी और वह गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बहते हुए पानी की आवाज सुनाई दी। ऐसे में उन्होंने जब आगे बढ़कर देखा, तो उन्हें एक बड़ी गुफा दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने वापस लोगों को जाकर बताया, लेकिन वह उस समय दोबारा से इस गुफा को नहीं ढूंढ सके।
18 साल बाद मिली गुफा
स्थानीय निवासी के देखे जाने के बाद यह गुफा 18 सालों तक गुमनाम रही। हालांकि, 18 साल बाद इसका अस्तित्व एक बार फिर तब सामने आया, जब इसे शोधकर्ताओं ने ढूंढा। इसके बाद इसका अस्तित्व लोगों के सामने आ सका।
गुफा के अंदर मौजूद हैं 150 गुफाएं
इस गुफा में पहुंचने पर आपको छोटी-बड़ी गुफाएं देखने को मिल जाएंगी। शोधकर्ताओं ने इसकी संख्या 150 के करीब बताई है। इस गुफा को देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। वहीं, इस गुफा में पर्यटन का संचालन Oxalis Travel Company द्वारा किया जाता है।