1. Home
  2. Hindi
  3. जानें भारत की ऐसी 10 जगहों के बारे में जहाँ भारतीयों के जाने पर है पाबंदी लेकिन विदेशियों को है अनुमति

जानें भारत की ऐसी 10 जगहों के बारे में जहाँ भारतीयों के जाने पर है पाबंदी लेकिन विदेशियों को है अनुमति

देश में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहाँ देश के नागरिकों को जानें पर पाबंदी है लेकिन विदेशी वहां आराम से जा सकते हैंI आइये जानें ऐसी जगहों के बारे में  

भारत की ऐसी जगहें जहाँ भारतीयों के जाने  पर बैन है
भारत की ऐसी जगहें जहाँ भारतीयों के जाने पर बैन है

आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं जिसके बारे में सुनकर आपको आश्चर्य होगा क्योंकि इन जगहों पर भारतीयों को जानें की अनुमति नहीं है लेकिन विदेशी वहां आराम से जा सकते हैं इन जगहों पर पासपोर्ट दिखाने के बाद ही मिलती हैं एंट्रीI उत्तर में हिमाचल से ले कर दक्षिण में तमिलनाडु तक कई ऐसी जगहें जहाँ भारतीयों का प्रवेश वर्जित होता हैI आइये जानें ऐसी जगहों के बारे में 

1- फ्री कसौल कैफ़े -
हिमाचल के कसौल में स्थित फ्री कसौल कैफ़े के बारे में आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि, भारतीय होने के कारण आपको इस कैफ़े में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी I जी हाँ, फ्री कसौल कैफ़े का संचालन इजराइलियों द्वारा किया जाता है और इस कैफ़े में भारतीयों की एंट्री प्रतिबंधित हैI इस कैफ़े ने एक बार एक भारतीय महिला को प्रवेश देने से मना कर दिया था इस कैफ़े के आस-पास के भागों में सभी बोर्ड भी इजराइली भाषा हिब्रू में ही हैं I

2- रेड लॉलिपॉप हॉस्टल -
चेन्नई स्थित रेड लॉलिपॉप हॉस्टल एक अंतराष्ट्रीय स्तर का हॉस्टल है और इस हॉस्टल में भारतीयों को जानें की अनुमति नहीं हैI चेन्नई शहर के सेंटर पर स्थित ये हॉस्टल केवल विदेशियों के लिए रिज़र्व है, और यहाँ पासपोर्ट दिखाने के बाद ही एंट्री होती हैI  

3- नार्थ सेंटिनल आइलैंड 
बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान निकोबार द्वीप समूह के नार्थ सेंटिनल आइलैंड में न सिर्फ भारतीयों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध है बल्कि विदेशियों के प्रवेश पर भी प्रतिबन्ध हैI ये सेंटिनल जनजाति का क्षेत्र है और ये जनजाति अब तक विश्व से परिचित नहीं है यहाँ आने वाले लोगों को इस जनजाति द्वारा मार दिया जाता हैI भारत सरकार द्वारा जनजातियों के संरक्षण के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह विनियमन, 1956 जारी किया गया जिसके बाद से इस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबन्ध है, साथ ही इस क्षेत्र में फोटो क्लिक करना और कोई वीडियो बनाना भी प्रतिबंधित हैI सेंटिनल जनजाति यहाँ आने वाले बाहरी लोगों को अपना दुश्मन समझती है और उन्हें मार डालती हैI   

4- अरुणाचल प्रदेश -
भारत के उत्तर में स्थित अरुणाचल प्रदेश में किसी आम भारतीय के प्रवेश पर प्रतिबन्ध है यहाँ जानें के लिए नागरिको को  इनर लाइन परमिट की आवश्कता होती हैI इसका कारण इसका चीन के सस्थ सीमा साझा करना है और ये भारत तथा चीन के मध्य विवादित क्षेत्र भी हैI 

5- लद्दाख के कुछ भाग -
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कुछ भागों में आम नागरिकों का प्रवेश वर्जित है क्योंकि यहाँ भारत और पाकिस्तान की सीमा साझा होती है I और यहाँ पर आने के लिए भी नागरिकों को इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती हैI 

6- गोवा के कुछ बीच -
गोवा के कुछ बीच ऐसे हैं जहाँ भारतीयों का प्रवेश वर्जित है इन बीच पर आप केवल विदेशी पर्यटकों को ही देख सकते हैं I गोवा में फॉर्नर्स ओन्ली बीच, अंजुना बीच जैसे कुछ फेमस बीच हैं जहाँ विदेशियों की सुरक्षा और उन्हें किसी प्रकार कि छेड़-छाड़ से बचाने के लिए यहाँ भारतीयों के प्रवेश को बैन किया गया है I     

7- नोरबुलिंका कैफ़े-
हिमाचल प्रदेश के खुबसूरत पर्यटन स्थल नोरबुलिंका कैफ़े में भी भारतीयों के आने पर बैन है I ये खुबसूरत कैफ़े पहाड़ी वादियों के बीच हरे भरे बगीचों के बीच स्थित हैI 

8- कुंदनकुलम की रूसी कॉलोनी-
जैसे की इसके नाम से ही स्पष्ट हो रहा हैI ये एक रुसी कॉलोनी है और यहाँ भारतीयों का प्रवेश प्रतिबंधित हैI ये कॉलोनी कुंदनकुलम परमाणु उर्जा केंद्र के पास स्थित है और  इस कॉलोनी में रहने वाले रुसी नागरिक कुंदनकुलम परमाणु संयंत्र में काम करते हैं I 

9- सकुरा रयोकान रेस्टोरेंट- 

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित सकुरा रयोकान रेस्टोरेंट में केवल विदेशियों को प्रवेश की अनुमति है यहाँ भारतीयों का प्रवेश मना हैI सकुरा रयोकान एक जापानी रेस्टोरेंट है और यहाँ केवल जापानी ही जा सकते हैं, लेकिन ये रेस्टोरेंट किसी जापानी का नहीं बल्कि एक भारतीय का हैI

10- यूनो-इन 
बंगलुरु के यूनो-इन होटल कि शुरूआत 2012 में हुई थी और यहाँ केवल जापानियों को ही प्रवेश की अनुमति थी लेकिन  नस्लीय भेदभाव के कारण इस होटल को जल्द ही बंद कर दिया गया I