AAI Bharti 2022-23: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने 31 दिसंबर 2022-06 जनवरी 2023 के रोजगार समाचार में भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। ये भर्तियाँ सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्किटेक्चर सहित विभिन्न विषयों के कुल 596 जूनियर कार्यकारी पद पर की जाएंगी. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसम्बर 2022 से शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार 21 जनवरी 2023 तक आवेदन शुरू कर सकते हैं. उम्मीदवार AAI की ऑफिसियल वेबसाइट www.aai.aero पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कुल 596 सीटों में से जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल)-62, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल)-84, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स)-440 और जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर)-10 हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जनवरी 2023 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एएआई कार्यकारी भर्ती अधिसूचना 2022-23 नौकरी अधिसूचना के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार यहां आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, अनुभव, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण देख सकते हैं।
AAI Bharti 2022-23 विज्ञापन संख्या :
07/2022
AAI Bharti 2022-23 महत्वपूर्ण तारीखें :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी की तिथि - 22 दिसम्बर 2022
आवेदन की अंतिम तिथि - 21 जनवरी 2023
AAI Bharti 2022-23 पदों का विवरण :
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- सिविल) -62
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- इलेक्ट्रिकल) -84
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) -440
जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) -10
अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
AAI Bharti 2022-23 शैक्षिक योग्यता :
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- सिविल) - सिविल में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- इलेक्ट्रिकल) - इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स)- इलेक्ट्रॉनिक्स में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशंस / इलेक्ट्रिकल में डिग्री
जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) - आर्किटेक्चर में डिग्री और काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के साथ रजिस्टर्ड
AAI Bharti 2022-23 आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों को टैब करियर के तहत www.aai.aero पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑन-लाइन आवेदन करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2023 है।