AOC Bharti 2023 : भारतीय सेना के अंतर्गत आने वाले आर्मी आर्डिनेंस कॉर्प जल्द ही ट्रेड्स मैन, फायर मैन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगा. ये भर्तियाँ लगभग 1793 पदों पर की जाएंगी. ये भर्तियाँ 508 ट्रेड्समैन मेट के पदों पर और 222 भर्तियाँ फायरमैन के पदों पर की जायेंगी. ये भर्तियाँ देशभर के विभिन्न भागों में की जाएंगी.
विभिन्न मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय सेना का आर्मी आर्डिनेंस कॉर्प देश भर में उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, और अन्य भागों में 1793 ट्रेड्स मैन और फायर मैन के पदों पर भर्तियाँ करेगा. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. रोजगार समाचार पत्र में अधिसूचना उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार एओसी रिक्ति 2023 के लिए आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिन बाद तक होगी.
AOC Bharti 2023 महत्वपूर्ण बिंदु :
संस्था का नाम - भारतीय सेना के अंतर्गत आर्मी आर्डिनेंस कॉर्प
पदों का विवरण - 1793 पद
पद का नाम - ट्रेड्स मैन और फायर मैन
आवेदन का मोड़ - ऑनलाइन
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - जल्द घोषित की जायेगी
आवेदन की अंतिम तिथि - रोजगार समाचार पत्र में अधिसूचना जारी होने के 21 दिन बाद
AOC Bharti 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - जल्द घोषित की जायेगी
आवेदन की अंतिम तिथि - रोजगार समाचार पत्र में अधिसूचना जारी होने के 21 दिन बाद
AOC Bharti 2023 पदों का विवरण :
क्षेत्र | फायर मैन | ट्रेड्स मैन |
पूर्वी | 69 | 139 |
पश्चिमी | 71 | 430 |
उत्तरी | 119 | 181 |
दक्षिणी | 111 | 206 |
दक्षिण पश्चिम | 89 | 164 |
मध्य पश्चिम | 39 | 66 |
मध्य पूर्व | 46 | 63 |
AOC Bharti 2023 आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और वेतन:
भारतीय सेना के अंतर्गत आने वाले आर्मी आर्डिनेंस कॉर्प में जल्द ही 1793 पदों पर भर्तियाँ की जायेगी. विभाग द्वारा जल्द ही इस विषय में नोटिस जारी किया जाएगा. ट्रेड्स मैन के पदों पर अंतिम रूप से चयन के बाद उम्मीदवारों को 18000 से 56900
रु तक का वेतन जबकि फायरमैन के पद पर अंतिम रुप से चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को 19900 से 63200 रु तक का वेतन दिया जाएगा. उम्मीदवार ध्यान दें पदों पर भर्ती के लिए पात्रता जैसे शैक्षिक योग्यता, आयुसीमा आदि के विषय में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना जारी होने का इन्तजार करें.