1. Home
  2. Hindi
  3. AP Police Constable Result 2023: जारी हुआ आंध्र प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक यहाँ देखें

AP Police Constable Result 2023: जारी हुआ आंध्र प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक यहाँ देखें

AP Police Constable Result 2023: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, आंध्र प्रदेश ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

AP Police Constable Result 2023
AP Police Constable Result 2023

AP Police Constable Result 2023: आंध्र प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, आंध्र प्रदेश ने आंध्र प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

 

SLPRB ने 22 जनवरी, 2023 को आंध्र प्रदेश पुलिस में 35 स्थानों और 997 परीक्षा केंद्रों पर आंध्र प्रदेश पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा आयोजित की थी। बोर्ड ने कहा कि इस भर्ती परीक्षा में कुल 4,59,182 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 95,208 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।

 

उम्मीदवार ध्यान दें कि एसएलपीआरबी कॉन्स्टेबल प्रारंभिक उत्तर कुंजी 22 जनवरी, 2023 को परीक्षा के तुरंत बाद जारी की गई थी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने का विकल्प दिया गया था। बोर्ड द्वारा कुल 2,261 आपत्तियां प्राप्त की गईं और उनकी जांच की गई। बोर्ड ने उम्मीदवारों द्वारा दायर की गई आपत्तियों की जांच के बाद परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। कॉन्स्टेबल रिजल्ट डाउनलोड करने की जानकारी नीचे दी गई है।

 

AP Police Constable Result 2023 इस डायरेक्ट लिंक की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AP Police Constable Result 2023 कैसे जांचें करें?

 

चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर मौजूद 'नवीनतम जॉब्स' सेक्शन पर क्लिक करें।

चरण 3. अब, 'एससीटी पीसी पीडब्ल्यूटी परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और एडमिट कार्ड नंबर दर्ज कर   लॉगिन करें।

चरण 5. अब आपका एसएलपीआरबी कांस्टेबल रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 6. इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

 

AP Police Constable Result 2023: आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा (पीडब्ल्यूटी) में क्वालीफाई किया है, उन्हें पीएमटी/पीईटी में उपस्थित होने के लिए स्टेज II ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। पीएमटी/पीईटी के लिए स्टेज II ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 13 से 20 फरवरी 2023 तक दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक उपलब्ध होगा।

 

नवीनतम अपडेट के लिए, उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov चेक करते रहें।