BPSC Bharti 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षक और सहायक मौलवी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 05 दिसंबर से शुरू हो चुकी है जो 23 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय में आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2022 के विषय में विस्तृत विवरण जैसे रिक्ति, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य की जानकारी के लिए नीचे डिटेल्स पढ़ें.
BPSC Bharti 2022 महत्वपूर्ण तारीखें :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 05 दिसम्बर 2022
आवेदन की अंतिम तारीख - 23 दिसम्बर 2022
BPSC Bharti 2022 पदों का विवरण :
ये अधिसूचना कुल 21 पदों के लिए जारी की गई है जिसमें से 10 पद अरबी भाषा के सहायक मौलवी के निर्धारित हैं जबकि 11 पद अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट टीचर के हैं.
BPSC Bharti 2022 पात्रता :
शैक्षिक योग्यता :
असिस्टेंट टीचर - न्यूनतम द्वितीय श्रेणी अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री. बी.एड/एम.एड/पीएच.डी
असिस्टेंट मौलवी - मिनिमम सेकेंड डिवीजन मार्क्स के साथ इंग्लिश सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री. बी.एड/एम.एड/पीएच.डी
इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
आयुसीमा :
न्यूनतम आयुसीमा - 21 वर्ष
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयुसीमा - 37 वर्ष
महिलाओं और ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयुसीमा - 40 वर्ष
SC और ST वर्ग के लिए अधिकतम आयुसीमा - 42 वर्ष
BPSC Bharti 2022 चयन प्रक्रिया :
चयन के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा को पास करना होगा और उसके बाद इंटरव्यू पास करना होगा.
BPSC Bharti 2022 आवेदन प्रक्रिया :
पात्र और इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 05 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.