BPSC Faculty Bharti 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग ने मेडिकल कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. ये भर्तियाँ कुल 61 पदों पर की जाएंगी. कुल पदों में से 35 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के जबकि 25 पद प्रोफेसर के हैं. पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 20 जनवरी 2023 से शुरू होगी और 17 फरवरी 2023 तक जारी रहेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस निर्धारित अवधि में आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
BPSC Faculty Bharti 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 20 जनवरी 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 17 फरवरी 2023
BPSC Faculty Bharti 2023 पदों का विवरण :
असिस्टेंट प्रोफेसर - 36 पद
कार्डियोथोरेसिक सर्जरी | 02 पद |
कार्डियोलॉजी | 5 पद |
इंडोक्राइनोलॉजी | 1 पद |
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी | 1 पद |
न्यूरो सर्जरी | 6 पद |
न्यूरोलॉजी | 6 पद |
नेफ्रोलॉजी | 6 पद |
नियोनेटोलॉजी | 2 पद |
प्लास्टिक सर्जरी | 5 पद |
शिशु सर्जरी | 1 पद |
यूरोलॉजी | 1 पद |
प्रोफेसर - 25 पद
कार्डियोथोरेसिक सर्जरी | 2 पद |
कार्डियोलॉजी | 3 पद |
इंडोक्राइनोलॉजी | 1 पद |
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी | 1 पद |
न्यूरो सर्जरी | 4 पद |
न्यूरोलॉजी | 4 पद |
नेफ्रोलॉजी | 4 पद |
नियोनेटोलॉजी | 2 पद |
प्लास्टिक सर्जरी | 3 पद |
शिशु सर्जरी | 1 पद |
यूरोलॉजी | 1 पद |
BPSC Faculty Bharti 2023 शैक्षिक योग्यता :
पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस, एसडीएमएस, पीएचडी, डीएमडीएनबी, एमसीएच, की डिग्री एन एम सी से मान्यता प्राप्त कॉलेजों / संस्थानों से होनी चाहिए
पात्रता सम्बन्धित अन्य जानकारी के लिए ऑफिसियल अधिसूचना देखें
BPSC Faculty Bharti 2023 आवेदन प्रक्रिया :
पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.