1. Home
  2. Hindi
  3. CISF Bharti 2022: 540 हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

CISF Bharti 2022: 540 हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों के 540 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है इच्छुक उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं, महत्वपूर्ण तारीखों, पदों के विवरण, योग्यता तथा अन्य जानकारी के लिए यहाँ पढ़ेंI

CISF Bharti 2022
CISF Bharti 2022

CISF Bharti 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF के 540 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई हैI इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर शाम 5 बजे तक अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैंI ये आवेदन प्रक्रिया कुल 540 पदों जिनमें 418 हेड कांस्टेबल और 122 सब इंस्पेक्टर के पद सम्मिलित हैंI आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य हैI 

CISF Bharti 2022 महत्वपूर्ण तारीखें:
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 26 सितम्बर 2022 
आवेदन की आखिरी तारीख - 25 अक्टूबर 2022 शाम 5 बजे तक 

CISF Bharti 2022 पदों का विवरण:
कुल पद 518 हैं जिनमें से पद 418 हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल- 319 पुरुष, 36 महिला और 63 LDCE) के लिए और 122 पद सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर- 94 पुरुष, 10 महिला और 18 LDCE पद) के लिए निर्धारित किये गए हैंI    

CISF Bharti 2022 शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा:
इच्छुक उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरुरी हैI वहीं उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा  18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई हैI आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जायेगीI 

CISF Bharti 2022 अधिसूचना लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें 

CISF Bharti 2022 आवेदन लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें 

 

CISF Bharti 2022 चयन प्रक्रिया:

उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए सर्वप्रथम आवेदकों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा, जिसे बाद लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।    

CISF Bharti 2022 आवेदन शुल्क:
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रु के आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगाI 

CISF Bharti 2022 आवेदन प्रक्रिया:
स्टेप-1 उम्मीदवारों को CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाना होगा।
स्टेप-2 होमपेज पर, “login” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-3 फिर “New Registration” बटन पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें
स्टेप-4 फिर उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा 
स्टेप-5 संबंधित लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें 
स्टेप-6 विवरण को क्रॉस-चेक करें, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें  
स्टेप-7 भविष्य में आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अपने पास रख लेंI    
                   

Take Free Online Central Industrial Security Force (CISF) 2022 Mock Test

Start Now