CDB Bharti 2022: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन नारियल विकास बोर्ड ने 77 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं, पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसम्बर से समाप्त हो रही है इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि में आवेदन कर सकते हैं. ये सीधी भर्तियाँ ग्रुप- A, B, C के पदों पर की जायेगीं. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 300 रु का आवेदन शुल्क देय होगा. ये भर्तियाँ उप निर्देशक, सहायक निर्देशक, विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, क्षेत्र अधिकारी, जूनियर स्टेनोग्राफर, लोअर डिविजन क्लर्क और अन्य पदों पर की जाएंगी.
पदों के विवरण, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए नीचे पढ़ें डिटेल्स
CDB Bharti 2022 महत्वपूर्ण तारीखें :
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि: 26 दिसम्बर 2022
CDB Bharti 2022 पदों का विवरण :
कुल पद - 77 पद
उप निदेशक (विकास) - 5 पद
उप निदेशक (विपणन) - 1 पद
सहायक निदेशक (विकास) - 1 पद
सहायक निदेशक (विदेश व्यापार) - 1 पद
सहायक निदेशक (विपणन) - 1 पद
सांख्यिकी अधिकारी - 1 पद
विकास अधिकारी - 10 पद
विकास अधिकारी (प्रौद्योगिकी)- 2 पद
विकास अधिकारी (प्रशिक्षण)- 1 पद
बाजार संवर्धन अधिकारी - 1 पद
मास मीडिया अधिकारी - 1 पद
सांख्यिकी अन्वेषक - 2 पद
उप संपादक - 2 पद
रसायनज्ञ - 1 पद
आशुलिपिक ग्रेड-2 - 3 पद
लेखा परीक्षक - 1 पद
प्रोग्रामर - 1 पद
खाद्य प्रौद्योगिकीविद् - 1 पद
सूक्ष्मजीव वैज्ञानिक - 1 पद
सार लेखक-सह-पत्रकार - 1 पद
पुस्तकालय सह सूचना सहायक - 1 पद
तकनीकी सहायक - 5 पद
क्षेत्र अधिकारी - 9 पद
कनिष्ठ आशुलिपिक - 7 पद
हिंदी टंकक - 1 पद
निम्न श्रेणी लिपिक - 14 पद
प्रयोगशाला सहायक - 2 पद
अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
CDB Bharti 2022 शैक्षिक योग्यता :
उप निदेशक (विकास) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से बागवानी/कृषि /पौध विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन
उप निदेशक (विपणन) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से विपणन में विशेषज्ञता सहित बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री
सहायक निदेशक (विकास) -किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से बागवानी/कृषि /पौध विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन
सहायक निदेशक (विदेश व्यापार) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से अंतराष्ट्रीय व्यवसाय/ विदेश व्यापार/ निर्यात संवर्धन में विशेषता से बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री या समतुल्य
सहायक निदेशक (विपणन) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से विपणन में विशेषज्ञता सहित बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री या समतुल्य
सांख्यिकी अधिकारी - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से सांख्यिकी/ कृषि सांख्यिकी में मास्टर डिग्री
अन्य पदों से सम्बन्धित शैक्षिक योग्यता के लिए अधिसूचना देखें.
CDB Bharti 2022 आवेदन प्रक्रिया :
पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.