1. Home
  2. Hindi
  3. Difference: Dark और White Chocolate में क्या होता है अंतर, जानें

Difference: Dark और White Chocolate में क्या होता है अंतर, जानें

Difference: क्या आप भी चॉकलेट खाने की शौकिन हैं। यदि हां, तो आपने डार्क और व्हाइट चॉकलेट, दोनों का ही स्वाद चखा होगा। लेकिन, क्या आपको इन दोनों के बीच अंतर पता है। यदि नहीं, तो हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे। 

चॉकलेट में अंतर
चॉकलेट में अंतर

Difference: बच्चे से लेकर बड़े तक चॉलकेट के दीवाने होते हैं। आपने भी कई चॉकलेट खाई होंगी और बाजार में भी बहुत सी चॉकलेट अलग-अलग फ्लेवर में बिकती भी हैं, जिसमें काजू-बादाम से लेकर अलग-्अलग चीजों को मिलाकर स्वादिष्ट बनाया जाता है। आपने बाजार में डार्क और व्हाइट चॉकलेट भी देखी होगी। लेकिन, क्या आपको इन दोनों के बीच अंतर पता है। यदि नहीं, तो हम इस लेख के माध्यम से आपको इन दोनों चॉकलेट के बीच अंतर बताने जा रहे हैं, जिससे यदि आप अपने खाने के लिए या फिर किसी को गिफ्ट के तौर पर चॉकलेट देने की सोच रहे हैं, तो आप दोनों चॉकलेट के बीच अंतर समझकर इन्हें खरीद सकते हैं। 

 

क्या होती है डॉर्क चॉकलेट

 

चॉकलेट को कोकोआ बीन से निकालकर कोकोआ मक्खन और कोकोआ पाउडर के साथ मिलाया जाता है। वहीं, डॉर्क चॉकलेट बनाने के लिए कोकोआ मक्खन को चीनी और कोकोआ पाउडर के साथ मिलाया जाता है। साथ ही इसमें कोकोआ मिश्रण भी मिलाया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार से दूध नहीं मिलाया जाता है। 

 

क्या होती है व्हाइट चॉकलेट

 

व्हाइट चॉकलेट में कोकोआ बटर, चीनी और दूध मिलाया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार का चॉकलेट घोल या कोकोआ पाउडर नहीं मिलाया जाता है।  

 

कैसा होता है स्वाद 

 

डार्क चॉकलेट का स्वाद शुरुआत में हल्का मीठा और बाद में थोड़ा कड़वा हो सकता है। वहीं, व्हाइट चॉकलेट का स्वाद मीठा होता है।

 

कहां होता है इस्तेमाल 

 

डॉर्क चॉकलेट का इस्तेमाल चॉकलेट सॉस और चॉकलेट ड्रिंक बनाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही यह सॉलिड बार में भी उपलब्ध होती है। वहीं, व्हाइट चॉकलेट सॉलिड बार में उपबलब्ध होने के साथ मिठाई व बेकरी के सामान में भी इस्तेमाल की जाती है। 



सेहत के लिए दोनों में से कौन बेहतर 

हम कुछ भी खाते हैं, उसका असर सेहत पर पड़ता है। ऐसे में चॉकलेट खाने से भी हमारे सेहत पर असर पड़ता है। डार्क चॉकलेट से कार्डियोवस्कुलर सेहत को फायदा होता है। यानि यह आपके दिल के लिए बेहतर है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। साथ ही यह दिमाग के फंक्शन में भी सुधार करती है। वहीं, व्हाइट चॉकलेट में इस तरह के कोई फायदे नहीं होते हैं। हालांकि, इसमें कैफिन नहीं होता है, यानि यह उन लोगों के लिए बेहतर है, जो कैफिन को लेकर संवेदनशील होते हैं। 

 

इतनी मात्रा में मिलाया जाता है कोकोआ

डार्क चॉकलेट में 30 से 90 पर्सेंट तक कोकोआ मिलाया जाता है, जबकि व्हाइट चॉकलेट में 20 पर्सेंट कोकोआ बटर, 14 पर्सेंट दूध, 3.5 पर्संट मिल्क फैट और 55 पर्सेंट से कम चीनी और अन्य उत्पाद शामिल होते हैं। 

 

पढ़ेंः Difference: Weight और Mass में क्या होता है अंतर, जानें