Difference: सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले एप की सूची में वाह्टसएप भी शामिल है। मैसेजिंग के लिए लोग इस एप का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। आप भी इस एप का इस्तेमाल करते होंगे। व्हाट्सएप की ओर से इस एप पर कम्युनिटी और ग्रुप बनाने की भी सुविधा है। लेकिन, क्या आपको इन दोनों के बीच अंतर पता है या फिर आप भी इन दोनों का नाम सुनकर दुविधा में पड़ जाते हैं। यदि हां, तो इस लेख के माध्यम से आप इन दोनों के बीच अंतर को समझ सकेंगे। तो, आइये दोनों के बीच अंतर को समझते हैं।
व्हाट्सएप ने हाल ही में कम्युनिटी नामक एक नई सुविधा शुरू की थी, जो उपयोगकर्ताओं को एक समुदाय बनाने के लिए 50 व्हाट्सएप समूहों को एक साथ जोड़ने की सुविधा देती है।
क्या है व्हाट्सएप कम्युनिटी फीचर ?
व्हाट्सएप कम्युनिटी एक नई सुविधा है। इसके माध्यम से कई समूहों को जोड़कर आपस में संचार करने में मदद मिलती है। इस फीचर के माध्यम से स्कूल, कॉलेज और आस-पड़ोस के समूह शामिल किये जा सकते हैं। इसमें कई ग्रुप एक साथ जुड़े रहते हैं। वहीं, यदि आप किसी ग्रुप को छोड़ देते हैं, तब भी आप कम्युनिटी का हिस्सा बने रहते हैं।
क्या है व्हाट्सएप ग्रुप ?
व्हाट्सएप ग्रुप कम्यूनिटी की तुलना में छोटा होता है। यानि यह केवल एक समूह होता है, जिसमें कई सदस्य शामिल होते हैं। इसमें भी एडमिन होते हैं। ग्रुप में किसी भी व्यक्ति को जोड़ने का काम एडमिन ही करते हैं और यह एक से अधिक हो सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति ग्रुप छोड़ देता है, तो वह दोबारा एडमिन के माध्यम से ही जुड़ सकता है।
आइये अब एक टेबल के माध्यम से व्हाट्सएप कम्युनिटी और व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में समझते हैं।
व्हाट्सएप कम्युनिटी |
व्हाट्सएप ग्रुप |
WhatsApp कम्युनिटी 50 समूहों का एक बड़ा ग्रुप है। यहां आप अलग-अलग चैट में शामिल हो सकते हैं। |
व्हाट्सएप ग्रुप में सिर्फ एक ग्रुप में ही आप एक चैट में शामिल होते हैं। यहां आप एक ही चैट में शामिल हो सकते हैं। |
यहां आप एक बार में 50 ग्रुप को एक साथ जोड़ सकते हैं। इसकी अधिकतम सीमा 50 ग्रुप की है। |
व्हाट्सएप ग्रुप में केवल एक ही ग्रुप को जोड़ा जा सकता है। |
कम्युनिटी में एडमिन सभी को एक साथ जानकारी साझा कर सकता है। |
यहां ग्रुप एडमिन जानकारी को केवल ग्रुप के सदस्यों के साथ ही साझा कर सकता है। |
कोई भी व्यक्ति कम्युनिटी ग्रुप बना सकता है। हालांकि, इसके लिए एडमिन को शामिल होने के अनुरोधों को स्वीकार करने की आवश्यकता होती है। |
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के लिए ज्वाइनिंग रिक्वेस्ट की जरूरत नहीं पड़ती है। बल्कि, एडमिन किसी भी व्यक्ति को सीधा ग्रुप में जोड़ सकता है। |
पढ़ेंः Difference: जानें Whatsapp की Live और Current Location में क्या होता है अंतर