DU Bharti 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज ने 17 दिसम्बर को प्रकाशित रोजगार समाचार में 65 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसम्बर 2022 तक या रोजगार समाचार में प्रकाशित अधिसूचना के 14 दिन बाद तक आवेदन कर सकते हैं. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. ये पद लाइब्रेरी अटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, लेबोरेटरी अटेंडेंट, लेबोरेटरी असिस्टेंट, प्रोफेशनल असिस्टेंट, असिस्टेंट और सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट के हैं. उम्मीदवार कॉलेज की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं .
DU Bharti 2022 महत्वपूर्ण तारीखें :
आवेदन की अंतिम तिथि - 30 दिसम्बर 2022 तक या रोजगार समाचार में प्रकाशित अधिसूचना के 14 दिन बाद तक
DU Bharti 2022 पदों का विवरण :
प्रोफेशनल असिस्टेंट - 1 पद
सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट - 1 पद
असिस्टेंट -1 पद
जूनियर असिस्टेंट - 1 पद
लाइब्रेरी अटेंडेंट - 5 पद
लेबोरेटरी असिस्टेंट बॉटनी - 5 पद
लेबोरेटरी असिस्टेंट केमेस्ट्री - 8 पद
लेबोरेटरी असिस्टेंट जियोग्राफी - 1 पद
लेबोरेटरी असिस्टेंट मैथमेटिक्स - 1 पद
लेबोरेटरी असिस्टेंट फिजिक्स - 6 पद
लेबोरेटरी असिस्टेंट स्टैटिक्स - 1 पद
लेबोरेटरी असिस्टेंट जूलॉजी - 4 पद
लेबोरेटरी अटेंडेंट बॉटनी - 6 पद
लेबोरेटरी अटेंडेंट केमेस्ट्री - 10 पद
लेबोरेटरी अटेंडेंट कंप्यूटर - 2 पद
लेबोरेटरी अटेंडेंट जियोग्राफी - 1 पद
लेबोरेटरी अटेंडेंट फिजिक्स - 10 पद
लेबोरेटरी अटेंडेंट जूलॉजी - 4 पद
कुल पद - 68 पद
DU Bharti 2022 पात्रता :
प्रोफेशनल असिस्टेंट
वेतन स्तर – 06
आयु सीमा: 35 वर्ष
अनिवार्य शैक्षिक योग्यता :
1. M.Lib.Sc./M.L.I.Sc या समकक्ष
या
कला / विज्ञान / वाणिज्य या किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री और B.Lib.Sc. / B.L.I.Sc
2. किसी मान्यता प्राप्त / पंजीकृत संस्थान से स्नातक / स्नातकोत्तर स्तर पर कंप्यूटर साइंस का पेपर या छह महीने का कंप्यूटर साइंस कोर्स
सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट
वेतन स्तर- 05
आयु सीमा: 30 वर्ष
आवश्यक शैक्षिक योग्यता :
1. कला/विज्ञान/वाणिज्य या किसी अन्य विषय में स्नातक या कोई अन्य उच्च योग्यता।
2. B.Lib.Sc. / B.L.I.Sc
3. किसी मान्यता प्राप्त/पंजीकृत संस्थान से स्नातक या पीजी स्तर पर कंप्यूटर एप्लीकेशन में कोर्स या 6 महीने का कंप्यूटर कोर्स
असिस्टेंट -
वेतन स्तर - 04
आयु सीमा: 30 वर्ष
आवश्यक शैक्षिक योग्यता :
कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
जूनियर असिस्टेंट
पे लेवल -02
आयु सीमा: 27 वर्ष
आवश्यक शैक्षिक योग्यता :
1. एक मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्थान से एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रमाणपत्र (10 + 2) या इसके समकक्ष योग्यता।
2. कंप्यूटर के माध्यम से अंग्रेजी में टाइपिंग की गति 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट है
लाइब्रेरी अटेंडेंट
वेतन स्तर - 01
आयु सीमा: 30 वर्ष
आवश्यक शैक्षिक योग्यता :
1. किसी भी राज्य शिक्षा बोर्ड या सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइब्रेरी साइंस /पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में सर्टिफिकेट
अन्य पदों से सम्बन्धित पात्रता जानने के लिए अधिसूचना देखें
DU Bharti 2022 आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार कॉलेज की अधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.