1. Home
  2. Hindi
  3. India Post Bharti 2023: 40889 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के पास आवेदन का सुनहरा मौका

India Post Bharti 2023: 40889 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के पास आवेदन का सुनहरा मौका

इंडिया पोस्ट ने 40889 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के लिए डिटेल्स यहाँ पढ़ें 

India Post Bharti 2023
India Post Bharti 2023

India Post Bharti 2023: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इंडिया पोस्ट ने 40889 पदों पर बी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. ये भर्तियाँ देश भर में ग्रामीण डाक सेवक/ ब्राँच पोस्ट मास्टर /असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर की जायेंगी.  
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनका किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास होना अनिवार्य है साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इंडिया पोस्ट उम्मीदवारों का चयन 10वीं में उनके प्रदर्शन के आधार पर करेगा.

महत्वपूर्ण तिथियों, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और वेतन जानने के लिए डिटेल्स नीचे पढ़ें.

India Post Bharti 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 27 जनवरी 2023 
आवेदन की अंतिम तिथि - 16 फरवरी 2023 
एप्लीकेशन के एडिट/करेक्शन करने की तिथि - 17 फरवरी से 19 फरवरी 2023

India Post Bharti 2023 पदों का विवरण :

ये भर्तियाँ देश में अलग-अलग सर्किल में 40889 पदों पर की जाएंगी. सर्किलवार पदों की जानकारी के लिए डिटेल्स नीचे देखें 
सर्किल      -  पद 
आंध्र प्रदेश     2480
असम     355
असम     36
असम     16
बिहार     1461
छत्तीसगढ़     1593
दिल्ली     46
गुजरात     2017
हरियाणा     354
हिमाचल प्रदेश     603
जम्मू-कश्मीर      300
झारखंड     1590
कर्नाटक    3036
केरल    2462
मध्य प्रदेश     1841
महाराष्ट्र     94
महाराष्ट्र    2414
नार्थ ईस्ट     201
नार्थ ईस्ट    395
नार्थ ईस्ट    209
नार्थ ईस्ट    118
ओडिशा     1382
पंजाब     6
पंजाब     760
राजस्थान     1684
तमिलनाडु     3167
तेलंगना     1266
उत्तर प्रदेश     7987
उत्तराखंड     889
पश्चिम बंगाल     2001
पश्चिम बंगाल    29
पश्चिम बंगाल    54
पश्चिम बंगाल    19
पश्चिम बंगाल    24   

अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

India Post Bharti 2023 वेतन :

ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) -  12,000-29,380/ रु. 
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/Dak) - 10,000-24,470/रु. 

India Post Bharti 2023 योग्यता :

भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा संचालित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया है) में 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र एक अनिवार्य शैक्षिक होगा जीडीएस की सभी अनुमोदित श्रेणियों के लिए योग्यता।

India Post Bharti 2023 आवेदन प्रक्रिया :

स्टेप- 1: पंजीकरण - छात्रों को 'पंजीकरण टैब' पर क्लिक करना होगा जहां उन्हें अपना विवरण दर्ज करना होगा जैसे कि मोबाइल नंबर, ईमेल, नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग आदि।
स्टेप- 2: ऑनलाइन आवेदन जमा करें - पंजीकरण के बाद, छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा और सर्कल का चयन करना होगा
स्टेप- 3: वरीयताएँ चुनें - एक आवेदक केवल एक या अधिक चयनित डिवीजनों में से केवल एक में जीडीएस के रिक्त पदों के लिए एक या अधिक आवेदन कर सकता है।
स्टेप- 4: आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें