Indian Navy Agniveer Admit Card 2023 : भारतीय नौसेना ने एमआर(MR) और एसएसआर(SSR) परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर- 01/2023 मैट्रिक भर्ती (Matriculation) और वरिष्ठ माध्यमिक (Senior Secondary) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- joinindiannavy.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। नौसेना अग्निवीर एसएसआर (SSR) और एमआर (MR) भर्ती परीक्षा 7 फरवरी 2023 से शुरू होगी और 9 फरवरी 2023 तक जारी रहेगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड द्वारा आयोजित की जाएगी और कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 1 अंक के होंगे। परीक्षा में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित के साथ-साथ सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। नीचे दी गई जानकारी के अनुसार आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Indian Navy Agniveer Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - agniveernavy.cdac.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर, इंडियन नेवी अग्निवीर परीक्षा भर्ती एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें"।
चरण 3: अब आपके कंम्प्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा,जिसमें पूछें गए विवरण जैसे, पंजीकृत ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4: आपका अग्निवीर एसएसआर/एमआर एडमिट की पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
Indian Navy Agniveer Admit Card 2023 पदों का विवरण
एमआर और एसएसआर परीक्षा भर्ती के तहत कुल 1500 रिक्तियों को भरने के लिए भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से 1400 पद अग्निवीर (SSR) के लिए और 100 पद अग्निवीर (MR) के लिए हैं।
Indian Navy Agniveer Admit Card 2023 आयु सीमा
17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच के उम्मीदवार भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र थे।
Indian Navy Agniveer Admit Card 2023 आवेदन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर/एमआर के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर, 2022 को शुरू हुई थी और 28 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।