Indian Oil Bharti 2022: देश में पेट्रोल और ऑइल की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक इंडियन ऑइल ने देश के विभिन्न भागों में इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्निकल अटेंडेंट के पदों के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैंI इच्छुक उम्मीदवारों को चयन के लिए लिखित परीक्षा पास करनी अनिवार्य हैI जिन उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा में 40 प्रतिशत मार्क्स आयेंगे वही आगे की स्किल, कुशलता और फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य होंगेI पदों की विस्तृत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, वेतन, और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए नीचे पढ़ें I
Indian Oil Bharti 2022 महत्वपूर्ण तारीखें :
आवेदन की अंतिम तारीख- 10 अक्टूबर 2022
Indian Oil Bharti 2022 पदों का विवरण :
पश्चिम बंगाल - 11 पद
ओडिशा - 10 पद
असम - 1 पद
बिहार - 2 पद
उत्तर प्रदेश (ERPL) - 2 पद
पंजाब - 2 पद
उत्तर प्रदेश (NRPL)- 4 पद
हिमाचल प्रदेश - 1 पद
छतीसगढ़ - 2 पद
आंध्र प्रदेश - 1 पद
गुजरात -15 पद
राजस्थान - 5 पद
Indian Oil Bharti 2022 शैक्षिक योग्यता:
इंजीनियरिंग असिस्टेंट ग्रेड-4 - आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास मांगे गए अध्ययन विषयों में 3 वर्ष का फुल टाइम डिप्लोमा
टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड-1- उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से 10वीं पास होना अनिवार्य है साथ ही उम्मीदवारों का सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से आईटीआई पास होना भी जरुरी हैI
Indian Oil Bharti 2022 वेतन :
इंजीनियरिंग असिस्टेंट ग्रेड-4 पदों के लिए वेतनमान 25,000 रु. से 105000 रु. तक निर्धारित हैI वहीं टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड-1 पदों के लिए वेतन 23000 -78000 रु निर्धारित किया गया हैI
Indian Oil Bharti 2022 आवेदन शुल्क :
सामान्य वर्ग, EWS और OBC केटेगरी के लिए आवेदन शुल्क -100 रु होगा, जबकि SC,ST,PWBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी I
Indian Oil Bharti 2022 आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आयल की ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें I