1. Home
  2. Hindi
  3. IOCL अपरेंटिस भर्ती 2022: 1535 ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए करें अप्लाई, पायें विस्तृत जानकारी

IOCL अपरेंटिस भर्ती 2022: 1535 ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए करें अप्लाई, पायें विस्तृत जानकारी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने रोजगार समाचार (24-30) सितंबर 2022 में ट्रेड अपरेंटिस के 1535 पदों के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है।  जानें विस्तृत जानकारी. 

IOCL अपरेंटिस भर्ती 2022
IOCL अपरेंटिस भर्ती 2022
IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने रोजगार समाचार (24-30) सितंबर 2022 में ट्रेड अपरेंटिस के 1535 पदों के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। ये रिक्तियां IOCL की विभिन्न रिफाइनरियों में उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अक्टूबर 2022 तक कर सकते हैं।
 
IOCL अपरेंटिस भर्ती 2022 के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरुरी है कि इन पदों के लिए उनका चयन लिखित परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त अंकों और अधिसूचित पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए निर्धारित मानदंडों पर उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
 
आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना विवरण:
IOCL अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2022
 
IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2022 के लिए रिक्ति विवरण:
ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर-396
ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) -161
ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर)-54
टेक्नीशियन  अप्रेंटिस केमिकल -332
टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल-163
टेक्नीशियन अप्रेंटिस मैकेनिकल-198
टेक्नीशियन अप्रेंटिस इलेक्ट्रिकल-198
टेक्नीशियन अप्रेंटिस इंस्ट्रुमेंटेशन-74
ट्रेड अपरेंटिस- सेक्रेटेरियल असिस्टेंट  -39 ट्रेड अप्रेंटिस- लेखाकार -45
ट्रेड अपरेंटिस- डाटा एंट्री ऑपरेटर -41
ट्रेड अपरेंटिस- डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स)-32
पद की शैक्षिक योग्यता के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें।
 
 
IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
ट्रेड अपरेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर -3 साल बी.एससी (भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान/ औद्योगिक रसायन विज्ञान) होनी चाहिए. 
ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) - मैट्रिक 2 (दो) साल के आईटीआई (फिटर) कोर्स के साथ
ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) -3 साल बी.एससी (भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान / औद्योगिक रसायन विज्ञान) के साथ होनी चाहिए. 
पदों की शैक्षिक योग्यता के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें।
 
 
 
 
IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें:
उम्मीदवार वेबसाइट www.iocl.com पर जा जाकर बताये गया दिशा निदेशों का पालन कर निम्न स्टेप्स को फॉलो करें-
रिफाइनरी डिवीजन के तहत अपरेंटिस की तब पर जाएं> "विस्तृत विज्ञापन" पर क्लिक करें (विज्ञापन देखें)> "ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें" (ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए) पर क्लिक करें।

Take Free Online IOCL TRADE APPRENTICE 2022 Mock Test

Start Now