ISRO Bharti 2022-2023 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 526 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 9 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि में आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें कि पदों पर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किये जाएंगे. उम्मीदवार इसरो की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ये भर्तियाँ असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों पर की जाएंगी. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है. ये रिक्तियां अहमदाबाद, बेंगलुरु, हासन, हैदराबाद, श्रीहरिकोटा, नई दिल्ली और तिरुवनंतपुरम सहित पूरे देश में इसरो की शाखाओं में की जाएंगी.
पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के लिए यहाँ देखें डिटेल्स
ISRO Bharti 2022-2023 महत्वपूर्ण तारीखें :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 20 दिसम्बर 2022
आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि - 9 जनवरी 2023
फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 11 जनवरी 2023
ISRO Bharti 2022-2023 पदों का विस्तृत विवरण :
स्थान | असिस्टेंट | जूनियर पर्सनल असिस्टेंट | लोअर डिवीज़न क्लर्क | स्टेनोग्राफर | पर्सनल (DoS) | पी ए (DoS) |
अहमदाबाद | 26 | 5 | ||||
बंगलुरु | 125 | 60 | 16 | 14 | ||
हासन | 16 | 1 | ||||
हैदराबाद | 35 | 16 | 2 | 1 | ||
श्रीहरिकोटा | 54 | 24 | ||||
त्रिवेंद्रम | 83 | 45 | 1 | |||
नई दिल्ली | - | 24 | ||||
कुल पद | 339 | 153 | 16 | 142 | 3 | 1 |
ISRO Bharti 2022-2023 पात्रता :
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/ स्टेनोग्राफर -
न्यूनतम 60 अंकों के साथ स्नातक या 10 अंकों के पैमाने पर 6.32 अंकों के साथ सीजीपीए, और कम से कम 60% अंकों के साथ कमर्शियल / सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय द्वारा घोषित 10 अंकों के पैमाने पर 6.32 अंकों का सीजीपीए, पूर्व शर्त के साथ कि डिप्लोमा पाठ्यक्रम निर्धारित अवधि के भीतर पूरा किया जाना चाहिए जैसा कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित किया गया हो.
स्टेनो- टाइपिस्ट/स्टेनोग्राफर के रूप में एक वर्ष का कार्य का अनुभव, अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 60 wpm की न्यूनतम गति.
असिस्टेंट/यूडीसी - न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय द्वारा घोषित 10 अंक के पैमाने पर 6.32 का सीजीपीए, एक पूर्व-आवश्यक शर्त के साथ कि स्नातक विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम की निर्धारित अवधि के भीतर पूरा किया जाना चाहिए.
अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
आयुसीमा -
आवेदन के इच्छुक सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष, ओबीसी वर्ग की अधिकतम आयु 31 वर्ष और sc/ST उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है.
HTET Result 2022: जारी हुआ लेवल-1, 2 और 3 का रिजल्ट, यहाँ देखें डाउनलोड लिंक
ISRO Bharti 2022-2023 आवेदन प्रक्रिया :
इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं फिर करियर पेज पर क्लिक करें
होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
सभी आवश्यक विवरण और दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें