DU faculty Bharti 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बन्धित जीसस एंड मैरी कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 74 पदों पर भर्तियों के लिए 17 दिसम्बर 2022 को प्रकाशित रोजगार समाचार में अधिसूचना जारी की है. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 जनवरी 2023 तक या विज्ञापन के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशन के 2 सप्ताह बाद तक आवेदन कर सकते हैं. पदों की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे देखें डिटेल्स.
DU faculty Bharti 2022 विज्ञापन संख्या :
JMC/Admn /Teaching/ 2022 -23
DU faculty Bharti 2022 महत्वपूर्ण तारीखें :
आवेदन की अंतिम तिथि - 7 जनवरी 2023 तक या विज्ञापन के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशन के 2 सप्ताह बाद तक
DU faculty Bharti 2022 पदों का विवरण :
कुल पद - 74 पद
इकोनिमिक्स- 5 पद
इंग्लिश - 9 पद
हिंदी - 10 पद
हिस्ट्री - 4 पद
मैथमेटिक्स - 1 पद
पॉलिटिकल साइंस - 5 पद
साइकोलॉजी - 8 पद
सोशियोलॉजी - 4 पद
फिलोसफी - 3 पद
कॉमर्स - 15 पद
कंप्यूटर साइंस - 2 पद
फ्रेंच - 2 पद
एलेमंट्री एजुकेशन - 6 पद
DU faculty Bharti 2022 शैक्षिक योग्यता :
A.
i) किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (या जहां भी ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है, वहां पॉइंट-स्केल में समकक्ष ग्रेड), या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री।
ii) उपरोक्त योग्यताओं के अतिरिक्त, उम्मीदवार को यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण होना चाहिए।
B.
निम्नलिखित में से किसी एक विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में (किसी भी समय) 500 रैंकिंग के अंतर्गत किसी विदेशी विश्वविद्यालय / संस्थान से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की गई हो:
(i) क्वैक्वेरेली साइमंड्स (QS)
(ii) टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) या
(iii) शंघाई जियाओ टोंग विश्वविद्यालय (शंघाई)
पदों के लिए शार्ट लिस्टिंग की जानकारी के लिए ऑफिसियल अधिसूचना देखें
अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
DU faculty Bharti 2022 आवेदन प्रक्रिया :
पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.