1. Home
  2. Hindi
  3. Jharkhand Home Guard Bharti 2023: 1400 से अधिक पदों पर निकली भर्तियाँ, यहाँ चेक करें डिटेल्स

Jharkhand Home Guard Bharti 2023: 1400 से अधिक पदों पर निकली भर्तियाँ, यहाँ चेक करें डिटेल्स

झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, धनबाद में 1478 होमगार्ड की भर्ती की जा रही है। उम्मीदवार यहां रिक्तियों, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया  और अन्य विवरणों देख सकते हैं.

झारखंड होम गार्ड भर्ती
झारखंड होम गार्ड भर्ती

Jharkhand Home Guard Bharti 2023: झारखंड होम डिफेन्स कॉर्प, धनबाद ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है. पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2023 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - dhanbad.nic.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 निर्धारित की गई है. 

ये भर्तियाँ कुल 1478 पदों पर की जाएंगी जिनमें से 739 पदों पर पुरुष और 739 पदों पर महिलाओं की भर्तियाँ होंगी. जबकि  कुल रिक्तियों में से 638 रिक्तियां ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं और 840 रिक्तियां शहरी क्षेत्रों के लिए हैं.

योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें.

Jharkhand Home Guard Bharti 2023 महत्वपूर्ण विवरण :
 

पद का नाम  होम गार्ड 
पदों की संख्या  1478
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि  21 फरवरी 2023
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि  17 मार्च  2023
ऑफिसियल वेबसाइट  dhanbad.nic.in

Jharkhand Home Guard Bharti 2023 अधिसूचना और आवेदन लिंक :

झारखंड होम गार्ड कॉर्प्स में कुल 1478 रिक्तियां हैं. उम्मीदवार अधिसूचना में रिक्ति, पात्रता और अन्य विवरण से संबंधित सभी विवरण देख सकते हैं 

अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 
आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Jharkhand Home Guard Bharti 2023 पात्रता :

शैक्षिक योग्यता -
होमगार्ड ग्रामीण - उम्मीदवार को 7वीं पास होना चाहिए
होमगार्ड अर्बन - उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए
 
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु: 19 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष

Jharkhand Home Guard Bharti 2023 पदों का विवरण :

क्षेत्र  पुरुष  महिला  कुल 
अर्बन  420 420 840
रूरल  319 319 638
कुल  739 739 1478 

Jharkhand Home Guard Bharti 2023 आवेदन प्रक्रिया :

झारखंड होमगार्ड धनबाद की वेबसाइट -dhanbad.nic.in पर जाएं
'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें
यह आपको होमगार्ड रिक्रूटमेंट पेज पर रीडायरेक्ट करेगा
'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें
पद के लिए पंजीकरण करें
व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक विवरण, अनुभव विवरण जोड़ें
दस्तावेज़ अपलोड करें
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें