Post Office: यदि किसी व्यक्ति को कोई संदेश भेजना हो, तो आप सबसे पहले सोशल मीडिया एप खोलते हैं। कोई भी डाकघर जाकर चिट्ठी लिखकर संदेश भेजता होगा। आज तेजी से डिजीटल मीडिया का युग बढ़ रहा है। संदेश भेजने के लिए लोग अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि अब पोस्ट ऑफिस से संदेश भेजना बहुत कम हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद भी डाक भेजने से लेकर कई जरूरी काम पोस्ट ऑफिस द्वारा किए जाते हैं, जिनसे इनका अस्तितत्व बचा हुआ है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से देश के ऐसे महिला पोस्ट ऑफिस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ महिलाएं काम करती हैं। इन पोस्ट ऑफिस में महिला कर्मचारी ही पूरी तरह से कमान संभाल रही हैं।
तो आइये जानते हैं महिला पोस्ट ऑफिस की कहानी।
2013 में नई दिल्ली में खुला पहला महिला पोस्ट ऑफिस
देश में पहला महिला पोस्ट ऑफिस नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में 2013 में खोला गया था। उस समय पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन तत्कालीन सूचना और प्रसारण मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा किया गया था। इस डाकघर में काम करने वाली सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। यह पोस्ट ऑफिस खुलने के बाद अलग-अलग जगहों पर पोस्ट ऑफिस खुले।
केरल में भी महिला पोस्ट ऑफिस दे रहा सेवा
नई दिल्ली में पोस्ट ऑफिस खुलने के बाद केरल में भी महिला डाकघर खोला गया । हालांकि, यहां अलग से डाकघर नहीं बना, बल्कि पहले से ही यहां बने डाकघर को साल 2013 में महिला पोस्ट ऑफिस में बदला गया था। यहां भी सभी पदों पर महिला कर्मचारी ही काम करती हैं।
भटिंडा में भी मौजूद है महिला डाकघर
आपको यह भी बता दें कि नई दिल्ली की तर्ज पर भटींडा में भी एक ऐसा ही डाकघर खोला गया। यहां सहायक स्टाफ से लेकर पोस्ट मास्टर तक काम करने वाली सभी कर्मचारी महिलाएं ही हैं। ऐसा करने का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर करना है। मीडियो रिपोर्ट के मुताबकि, यहां काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि महिलाओं की परेशानी को समझने व हल करने की दिशा में यह एक बेहतर कदम है। महिलाओं को दूसरी महिलाओं के साथ काम करते वक्त अधिक सहजता होती है व अपनी बात आसानी से रखी जा सकती है।
पुणे में दो महिला पोस्ट ऑफिस की कमान महिलाओं के हवाले
पूरी तरह से महिला कर्मचारी से युक्त पुणे में भी 2 महिला पोस्ट ऑफिस हैं। यह पोस्ट ऑफिस पुणे छावनी पूर्वी और डॉ. बीए चौक पर स्थित हैं। यहां छोटे से लेकर बड़े पदों पर महिला कर्मचारी ही सेवाएं दे रही हैं। साथ ही पोस्ट ऑफिस में महिलाएं भी सेवा लेना के लिए पहुंचती हैं।