Mystery: इस धरती पर कई ऐसी जगह हैं, जहां आम आदमी का जाना मुश्किल है। कुछ जगहों पर प्राकृति की बंदिशों की वजह से नहीं जाया जा सकता, जबकि कुछ जगहों पर इंसानों ने ही पाबंदी लगा दी है। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस धरती पर मौजूद है, लेकिन उस जगह पर किसी भी आम आदमी को जानने की अनुमति नहीं है। हम यहां बात कर रहे हैं अमेरिका के नेवादा में स्थित एरिया 51 की। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आखिर इस जगह पर लोगों के जाने पर क्यो पाबंदी लगाई गई है और लोगों में इसे लेकर क्या मतभेद है।
अमेरिका के नेवादा में स्थित एरिया 51 है। इस जगह को लेकर लोगों में मतभेद रहता है। कुछ लोगों का यह कहना है कि इस जगह पर सैन्य अड्डा है, जबकि कुछ लोगों का यह मानना है कि इस जगह पर एलियंस को बंधक बनाकर छिपाया गया है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि यह एक सैन्य अड्डा है, जिसका इस्तेमाल सैन्य सेवा के लिए हो रहा है। यह भी कहा जाता है कि यह एरिया 51 अमेरिका के सबसे गोपनीय जगहों में से एक जगह है।
एरिया 51
एरिया 51 अमेरिका में ग्रूम झील के किनारे है। हालांकि, यह झील सूखी हुई है। इस जगह पर क्या गतिविधियां चलती हैं, इसे लेकर किसी के पास जानकारी नहीं है। पूर्व में इस जगह के असतित्व को लेकर भी किसी शख्स को कुछ नहीं पता था। हालांकि, समय के साथ सैटेलाइट से तस्वीर देखने पर लोगों के इसके बारे में पता चला। साथ ही तस्वीर में रनवे के साथ-साथ सैन्य कैंप भी दिखे। कहा जाता है कि इस सैन्य अड्डे में 7 रनवे हुआ करते थे, हालांकि अब इन रनवों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा इसके बारे में किसी शख्स के पास कोई जानकारी नहीं है।
यहां किसी को नहीं है जाने की अनुमति
इस एरिया के पास सुरक्षा चाक-चौबंद रहती है। इसके लिए कई सैनिक पहाड़ पर निगरानी करते हैं। आपको यह भी बता दें कि इस क्षेत्र में हवा और स्थल दोनों मार्गों से ही आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। यानि यहां से न कोई वाहन निकल सकता है और न ही कोई विमान ऊपर से गुजर सकता है। यदि कोई ऐसी कोशिश करता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। यही नहीं सेना को घातक हमला करने की भी अनुमति है।
नक्शे में भी नहीं है जिक्र
आपको यह भी बता दें कि इस जगह को गुप्त रखने के लिए अमेरिका के नक्शे में भी नहीं दर्शाया गया है। यानि नक्शे देखने पर किसी को भी इस बात का पता नहीं चलेगा कि नेवादा में एरिया 51 नाम की भी जगह है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस जगह पर एलियंस को लेकर भी शोध होते हैं। हालांकि, यह कितना सच है, इसे लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है।
Read: NASA ने रचा इतिहास, लॉन्च किया दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप